मुख्यमंत्री योगी ने रामानुजम की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- संतों की दी हुई शिक्षाओं पर गर्व करता है भारत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अयोध्या 12 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में जगद्गुरु रामानुजाचार्य की 5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को स्टेचू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के इस धराधाम पर 120 वर्षों बाद रामानचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ। आप सबको बधाई व आभार। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत दुनिया के अंदर ज्ञान की भूमि है। यहां वेदों की परंपरा का साक्षात दर्शन होता है। वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किये। यही भारत की परम्परा है। संतों-ऋषियों का सानिध्य भारत को प्राप्त हुआ। अद्वैत हो या द्वैत हो ये मंजिल पर पहुंचने के अलग-अलग मार्ग हैं। हमारे संतों ने हमें वो रास्ता दिखाया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय मनीषा में ऋषियों ने हमेशा यही कहा, महाजनों येन गतः सपंथा। यही भारत की विराटता है इसीलिए कहा गया एकम सत्य विप्रा बहुदा वदन्ति….। वर्षों पहले स्वामी रामानुजाचार्य जी ने आक्रांताओं से बचने के लिए एक द्वैत मार्ग दिखाया। उससे पहले शंकराचार्य जी ने अद्वैत मार्ग हमको दिखाया। ये सभी दर्शन हमको अलग अलग कालखंड में दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि आज भारत अपने संतों की उन शिक्षाओं पर गर्व करता है। कल हम सबने उज्जैन में महाकाल के भव्य रूप का दर्शन किया। इससे पहले हमने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देखा। उससे पहले बाबा केदारनाथ के पुनरुद्धार को देखा। उससे पहले हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास को देखा। यही नया भारत है…। हमको इस पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। स्वामी रामानुजाचार्य जी इस धराधाम पर अवतरित हुए थे। राम मंदिर के पहले उनकी प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। यह गर्व का विषय है..। इस मठ द्वारा अनेक गरीब कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। ये सारे कार्य धर्म के ही कार्य हैं। हमारे मठ मंदिर प्राचीन काल से ही अन्न भोज का कार्य कर रहे हैं। इसीलिए कहा जाता है कि जात पात पूछे नहीं कोई, हरि का भजे तो हरि का होइ ..।

इसी मार्ग पर हमको चलकर सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है। लोककल्याण के लिए सनातन धर्म ही नहीं सभी भक्त जब उस परंपरा से जुड़ेंगे तो हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री के अयोध्या पहुंचने से पहले हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास पर पुलिस तैनात है। सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर राकेश दत्त मिश्र ने ज्ञापन देने की घोषणा की थी। ज्ञापन में तहसील सदर के एक लेखपाल को बर्खास्त करने मांग की गई है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे ने अपने पक्ष में मांगा समर्थन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 12 अक्टूबर 2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे समर्थन मांगने भोपाल पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव है। खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा की। खडगे […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान