बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: नौ नक्सली चढ़े हत्थे, आगजनी और अन्य वारदातों में थे शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 15 जनवरी 2024। बासागुड़ा-गंगालूर थाना क्षेत्रों में यात्री बस में आगजनी और आईईडी विस्फोटक सहित कुल नौ नक्सलियों को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पकड़े गए नक्सलियों को वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय में पेश किया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को बासागुड़ा थाना और कोबरा 210 की संयुक्त पार्टी तिम्मापुर नेड्रा की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान तीन मिलिशिया सदस्य को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अवलम सोमा पिता स्व. भीमा में 54 निवासी जीडीपारा तिम्मापुर, कोरसा दशरू उर्फ पिता स्व. कोरसा सुकलु उम्र 25 निवासी मन्दिरपारा तिम्मापुर और पुनेम सुरेश पिता किष्टइय्या उम्र 28 निवासी गायतापारा तिम्मापुर बताया। पकड़े ये नक्सली 21 दिसम्बर 2023 को बासागुड़ा थाना क्षेत्र तिम्मापुर के पास कुशवाह ट्रेवहल्स की यात्री बस में आगजनी की घटना में शामिल थे। वहीं 12 जनवरी 2024 को गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था।

इस मुठभेड़ के बाद सर्च करते वापसी के दौरान पुसनार मेटापाल के मध्य जंगल पहाड़ी रास्ते में तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छुपते भागते नजर आने पर जवानों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम मनकू पुनेम भूमकाल मिलिशिया सदस्य पिता सोमलु उम्र 23 निवासी पुसनार, छोटू पुनेम भूमकाल मिलिशिया सदस्य पिता पांडु पुनेम उम्र 22 निवासी पुसनार और आयतु पुनेम भूमकाल मिलिशिया सदस्य पिता दुला पुनेम उम्र 26 निवासी पुसनार बताया।

इनके कब्जे से 1 नग टिफिन बम, 5 किलो का बम, स्वीच तथा 80 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया। साथ ही शनिवार को गंगालूर थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर पुसनार मेटापाल की ओर निकली थी। सर्चिंग के दौरान पुसनार से तीन मिलिशिया सदस्यों को सरकार विरोधी पर्चा बैनर व पाम्पलेट के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम सुखराम पुनेम, पिता मंगू पुनेम उम्र 23 निवासी बड्डेपारा पुसनार, सुरेश पुनेम उर्फ पोरी पिता आयतु पुनेम उम्र 22 निवासी बड्डेपारा पुसनार व छोटू पुनेम उर्फ गारा उर्फ छोटू निवासी बड्डेपारा पुसनार थाना गंगालूर बताया। पकड़े गए सभी नक्सलियों के खिलाफ बासागुड़ा व गंगालूर थाना में भादवि एवं जनसुरक्षा अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

गडकरी बोले- आंदोलन सिर्फ मंदिर के लिए नहीं था, बल्कि न्याय और संस्कृति को वापस पाने के लिए था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी हिंदुओं में उत्साह है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अयोध्या आंदोलन सिर्फ एक मंदिर के लिए नहीं था। यह […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान