मेंटल हेल्थ के लिए फिर आगे आईं दीपिका पादुकोण, शेयर कीं हेल्पलाइन्स

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 02 मई 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते लंबे वक्त से मेंटल हेल्थ के लिए काम कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ की संस्थापक भी हैं। वहीं कोविड काल में एक ओर जहां कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर मेंटल हेल्थ की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में अब दीपिका ने मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन्स शेयर की हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए दीपिका का पोस्ट
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने वेरीफाइड मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन्स शेयर किए हैं। दीपिका के पोस्ट में फोन नंबर और ईमेल आईडी भी दिए गए हैं। दीपिका के इस पोस्ट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करते हुए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

क्या है पोस्ट का कैप्शन
दीपिका पादुकोण ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं और मेरी फैमिली को मिलाकर मिलियन्स में लोग बचे रहने के प्रयास में हैं, ऐसे में याद रखें कि इस मुश्किल वक्त में हमारा इमोशनल वेल बीइंग भी बेहद जरूरी है। ध्यान रखें, आप अकेले नहीं हो। हम सब एक साथ हैं, और सबसे जरूरी उम्मीद भी है।

फैन्स का रिएक्शन
बता दें कि दीपिका के इस पोस्ट पर करीब एक घंटे में ही दो लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं हजारों फैन्स कमेंट करते हुए दीपिका के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के कई फैन्स कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि इस मुश्किल वक्त में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है और दीपिका का ये कदम काफी महत्वपूर्ण है।

दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण की जोड़ी शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी बनेगी। पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फाइटर और पठान के अलावा दीपिका के खाते में द इंटर्न और 83 भी शुमार है। याद दिला दें कि द इंटर्न में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से लड़ाई में फरहान अख्तर की कंपनी ने बढ़ाया मदद का हाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 मई 2021। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में मुश्किल हालात पैदा कर दिए हैं। संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार हो गई। ऐसे वक्त में बॉलीवुड के कई सितीरों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी कड़ी में अभिनेता फरहान […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट