सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 मई 2024। दिग्गज क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है,, वह छुट्टी पर अपने पैतृक शहर गया था।

कापड़े (39) ने अपनी सरकारी बंदूक से गले में गोली मार ली. उसके परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी तथा दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और अन्य सदस्य हैं. जामनेर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे ने कहा कि घटना बीती रात (बुधवार) 1.30 बजे की है. उसने क्यों आत्महत्या कि इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। शिंदे ने आईएएनएस को बताया, “प्राथमिक जांच से लगता है कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया है, लेकिन हम जांच के पूरे विवरण का इंतजार कर रहे हैं.” कापड़े का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. उसके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और जान-पहचान के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग को देखने अस्पताल पहुंचीं प्रियंका गांधी, हालचाल लिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायबरेली 15 मई 2024। रायबरेली के लालगंज में 13 मई को राहुल गांधी की जनसभा पहुंचे बुजुर्ग कांग्रेस समर्थक के पैर पर कॉलेज की दीवार का पिलर गिर गया था। हादसे में बुजुर्ग का पैर लहूलुहान हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी