शिक्षक का फांसी से लटका मिला: शव कागज पर लिखा. जा रहा हूं मैं किसी की गलती नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 06 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार सुबह एक टीचर का शव उसके ही घर में फांसी से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां जमीन पर पड़ा एक सुसाइड नोट मिला। इसमें टीचर ने मर्जी से जान देने की बात लिखी है। घटना के समय पत्नी और बच्चे खेत में गए हुए थे। जबकि अन्य परिजन दूसरे कमरे में थे। खुदकुशी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरपाली निवासी मोहन पराशर (45) ढनढनी गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के उनकी पत्नी और बच्चे खेत में पानी देने के लिए चले गए। सुबह करीब 6.45 बजे लौटे तो देखा कि मोहन का शव म्यार में लगी कमानी से लटका हुआ था। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि जा रहा हूं मैं, किसी की कोई गलती नहीं है। सारी जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। घटना के दौरान बाकी परिजन घर में ही थे, लेकिन उन्हें पता नहीं चला। पुलिस इसे लेकर परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

नगालैंड हिंसा पर लोकसभा में अमित शाह ने कहा- सेना ने अपने नागरिक पहचानने में गलती की ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी: सरकार ने मानी गलती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2021 । केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में यह स्वीकार कर लिया कि नगालैंड में सेना की फायरिंग एक गलती थी। सेना की फायरिंग में 14 नागरिकों की मौत के बाद विपक्ष ने संसद में सरकार से जवाब मांगा था। गृहमंत्री […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट