भाजपा नेत्रियां शराबबंदी को लेकर नौटंकी कर रही है: वंदना राजपूत

शेयर करे

कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है, 15 साल भाजपा शासन में भाजपा नेत्रियां के मुंह में दही जमा था

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 14 जुलाई 2023। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शराबबंदी को लेकर किये जा रहे आंदोलन को नौटंकी मात्र है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा नेत्रियां गिरगिट की तरह रंग बदलती है। 15 साल भाजपा के शासन में रमन सिंह सारे नियम को ताक में रखकर आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया जाता है। युवाओं के हाथ में पुस्तक के बदले शराब का बोतल पकड़ा दिया है। तब भाजपा नेत्रियों की मुंह में दही जम गया था। भाजपा नेत्री 15 साल तक मूकदर्शक बनी मलाई खाते है। जब सत्ता हाथ से फिसल जाती है तब भाजपा नेत्रियों को अहसास होता है कि शराबबंदी होना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा नेत्रियों को शराब को लेकर नौटंकी करने की जरूरत नहीं है उनकी वास्तविक चेहरा उजागर हो गई है। जनता के सामने में रमन सिंह सरकार में रहते शराब का सरकारीकरण करने के बजाय शराबबंदी क्यों नहीं किये? रमन सिंह ने सार्वजनिक घोषणा किया था चुनाव हार जाऊं तो कोई बात नहीं शराबबंदी लागू करूंगा। फिर शराब का सरकारीकरण क्यों किया? 4400 करोड़ का शराब घोटाला होता है। भाजपा सत्ता में काबिज होने के लिए जनता को गुमराह करती है चाहे मोदी जी की 2014 की वादे की बात करें या डॉ. रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल की बारे में।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है और कांग्रेस सरकार जनहित के फैसले लेने में तनिक भी देर नहीं करती है। कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल देखें तो भाजपा नेताओं के पसीने छुट जाते है। शराबबंदी को लेकर सरकार जनजागरण अभियान लगातार चला रही है। शराब सामाजिक बुराई है इसलिये विद्यालयों, स्कूलों में सेमीनार के माध्यम से, गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, सामाजिक संस्था, एनजीओ, महिला समूहों, सखी विभिन्न माध्यम से जनगणना अभियान चला रहे है। कांग्रेस सरकार की अच्छा सोच का प्रतीक है और बहुत अच्छा पहल है कि शराबबंदी को लेकर मन में विचार आया और शराबबंदी पर लगातार कमेटी भी अपना काम कर रही है।
15 साल छत्तीसगढ़ के भोली-भाली जनता को नशे के गर्त में धकेलने का काम भाजपा के शासन में हुआ है। खाई इतना गहरा कर दिये है कि पाटने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन कामयाब होंगे, कहा जाता है कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। कांग्रेस सरकार भरसक प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

चौतरफा निराशा में डूबी भाजपा डिप्रेशन की शिकार- कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 14 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि चौतरफा निराशा में डूबी भाजपा डिप्रेशन का शिकार है। इसके केंद्रीय नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं तक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।  हिमाचल, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप