ननकी राम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा

शेयर करे

कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनायेगी, भाजपा की देश में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 30 मई 2023। पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा विधायक ननकीराम कंवर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और ननकीराम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा। वैसे भी भाजपा के भीतर ननकी राम की कोई पूछ परख नहीं है कई बार वो खुद सार्वजनिक तौर भाजपा में हो रही अपनी उपेक्षा अपमान का जिक्र कर चुके है।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें टिकट देगी भी की नही इसमें संशय बना हुआ है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को पता है 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास न तो मुद्दा है न नेता है ऐसे में भाजपा की करारी हार का आकलन वो कर चुके है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के दौरान ननकीराम कंवर गृह मंत्री थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं थी आदिवासियों के आरक्षण के संबंध में ननकीराम कंवर की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाया गया था उसकी अनुशंसा को रमन सरकार ने खारिज कर दिया था।रमन सरकार के दौरान हो रहे शराब के अवैध कारोबार को पकड़ने के लिए गृहमंत्री स्क्वाड बनाये थे जिसे दबाव पूर्वक बंद करा दिया गया था और हमेशा ननकीराम उपेक्षित और प्रताड़ित रहे हैं  और ननकीराम कंवर को आने वाले विधानसभा में भाजपा की करारी हार दिख रही है

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के जनता से जो कहा उसे पूरा किया है किसानों की कर्ज माफी, 2500 रु क्विंटल में धान की खरीदी,सिंचाई कर माफ,4000 रु प्रति बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी,पेसा कानून, आदिवासियों की जमीन लौटना,जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई करना,बस्तर में स्थानीय स्तर पर भर्ती करना, बिजली हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, शासकीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को नीलाम कर के निवेशकों को पैसा लौटाना, 5 लाख युवाओं को रोजगार देना और आने वाले खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल की धान खरीदी लगभग 2800 रु प्रति क्विंटल की दर से करने की घोषणा करना, सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश  खुशहाल हुआ आर्थिक सशक्त बनना सभी वर्गों के साथ न्याय किया इससे प्रदेश की जनता खुश है और 2023 के विधानसभा चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा वर्तमान की 14 सीटें बचा ले ये बड़ी बात होगी।

Leave a Reply

Next Post

बेलतरा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु है,कृत संकल्पित: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेगतौरी में अनेक निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 30 मई 2023। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में चाहे वह वनाचल हो,बिलासपुर शहर में आने वाले नगर निगम के वार्ड हो, ग्रामीण क्षेत्रों, सभी के सर्वांगीण विकास हेतु हम लोग कृत संकल्पित है, और यहां […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की