विश्व का सबसे बड़े 33 फुट ऊंचा, वजन 210 टन शिवलिंग बिहार के विराट रामायण मंदिर में हुआ स्थापित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंपारण 17 जनवरी 2026। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में आज विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो गई है। शिवलिंग 33 फुट ऊंचा और 210 टन वजनी है। जानकारी हो कि इस‘सहस्त्र शिव लिंगम’को तमिलनाडु में महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में एक ही काले ग्रेनाइट पत्थर से 10 वर्षों में तराशा गया है। 17 जनवरी 2026 यानी आज वैदिक अनुष्ठान के साथ धर्माचार्यो द्वारा इसे 18 फीट ऊँचे पेडेस्टल और 15 फीट की आधार संरचना पर अधिष्ठापित किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विराट रामायण मंदिर में पूजा-पाठ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोतिहारी पहुंचेंगे।

जानें ‘सहस्त्र शिव लिंगम’ का अर्थ

आचार्य शिवानन्द ब्रह्मचारी उर्फ वांचस्पति मिश्र ने ‘सहस्त्र शिव लिंगम’ के महात्म्य के बारे में बताया कि‘सहस्त्र शिव लिंगम’का अर्थ है हजारों शिव लिंग, जो भगवान शिव के अनंत रूप, ब्रह्मांड की विशालता, और उनकी निराकार प्रकृति का प्रतीक है। यह‘सहस्रनाम’की तरह शिव के विभिन्न गुणों और रूपों को दर्शाता है, जहां‘सहस्र’का मतलब‘हजार’होता है और लिंग स्वयं सृजन, शक्ति और परम सत्य का प्रतीक है, जिसमें ब्रह्मांड समाया है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण बिहार के लिए यह गौरवशाली क्षण है, जब हम अपने अराध्य देवाधिदेव श्री महादेव को एक साथ‘सहस्त्र’रूप में चंपारण की पावन भूमि पर अधिष्ठापित होते हुए देख रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

‘गोविंदा को माफ नहीं करूंगी…’ पति के अफेयर पर सुनीता आहूजा का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 जनवरी 2026। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी निजी जिंदगी और आपसी तालमेल को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने वैवाहिक जीवन और गोविंदा के साथ अपने रिश्तों को […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट