लोकप्रिय जन नेता त्रिलोक श्रीवास का जन्म दिवस पर बेलतरा बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ में हुए सैकड़ो स्थान पर आयोजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बेलतरा विधानसभा में रहा उत्सव का माहौल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 दिसंबर 2024। बिलासपुर जिले के लोकप्रिय जनसेवक कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ,मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक एक बिलासपुर/ पार्षद वार्ड क्रमांक 68 नगर निगम बिलासपुर का जन्म दिवस 16 दिसंबर को बेलतरा विधानसभा बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया, विदित हो की कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास बिलासपुर जिले में अत्यधिक लोकप्रिय है, उनके जन्मदिवस में उनके चाहने वाले प्रशंसको एवं समर्थकों के द्वारा सैकड़ो स्थान पर विविध आयोजन होते हैं, इस वर्ष चुकी त्रिलोक श्रीवास के पिताश्री एवं चचेरे भाई का निधन हो गया था, और उनका बरसी नहीं हुआ है ,इसलिए त्रिलोक श्रीवास केक सेरेमनी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए, उसके पश्चात भी उनके समर्थक चाहने वाले और सहयोगियों ने 150 से ज्यादा स्थानों पर जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर उनके जन्म दिवस को यादगार बना दिया।

त्रिलोक श्रीवास इस अवसर पर हनुमान जी के अवतार कहे जाने वाले नीम करोली महाराज के आश्रम दर्शन करने गए थे, उनकी अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोकश्रीवास ने उनके निवास पर पहुंचने वाले हजारों लोगों से शुभकामनाएं स्वीकार किया ,इस अवसर पर सोशल मीडिया में शुभकामनाओं का ताता लगा रहा ,सोशल मीडिया में एक अलग ही वातावरण था, पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह था ,पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ था, सर्वसेन समाज बिलासपुर के द्वारा चिकित्सालय एवं वृद्ध आश्रम में फल वितरण एवं सहयोगियों के द्वारा वनांचल के ग्रामों में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर दर्जनों मंदिरों में रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया, छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी सर्वसेन समाज एवं पिछड़ा वर्ग संगठन के द्वारा प्रत्येक जिलों में जन्म दिवस मनाया गया, त्रिलोक श्रीवास के समर्थकों ने बिलासपुर बेलतरा को बैनर पोस्टर के हजारों होर्डिंग लगाकर शानदार माहौल तैयार किया था, 14 दिसंबर से ही उनके समर्थक जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित करना प्रारंभ कर दिए थे, बिना किसी राजनीति के बड़े पद पर रहने के पश्चात भी अनवरत कई वर्षों तक उनके जन्म दिवस पर वृहद और व्यापक आयोजन उनके जमीनी जनाधार और अपार लोकप्रियता को साबित करता है, इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राष्ट्रीय नेताओं एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें टेलीफोन पर जन्म दिवस की बधाइयां शुभकामनाएं दियाll

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार; व्यापार घाटे के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने को लेकर घेरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 दिसंबर 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को व्यापार घाटा और आयात बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि निष्पक्ष व्यापार के बजाय सांठ-गांठ वाले व्यवसायों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप