दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 07 सितंबर 2025। झारखंड में रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आगामी दुर्गापूजा 2025 को लेकर रांची शहर के सभी प्रमुख फ्लाईओवर कनेक्टिविटी सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं।यह कार्य शहर में सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है ताकि त्योहार के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बीते शनिवार को संबंधित अधिकारी और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने पथ निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को फ्लाईओवर से जुड़ी सड़कों की मरम्मत और कनेक्टिविटी सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी रोड के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ अंजाम दिया जाए ताकि शहर के लोगों को रोजाना आवागमन में सुविधा मिल सके और यातायात जाम की समस्या कम हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है और इस समय शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि शहर में यातायात व्यवस्था हर हाल में बाधा रहित रहे।

उपायुक्त ने अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य लेने और निर्धारित समय से पहले सभी निर्माण और मरम्मत कार्य पूरे करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष ध्यान मुख्य बाजार क्षेत्रों, पंडालों और प्रमुख मंदिरों से जुड़ी सड़कों के निर्माण एवं विस्तार पर दिया जाना चाहिए। डीसी ने आम जनता से अपील की कि वे निर्माण कार्यों में हो रहे असुविधाओं को समझें और शहर के विकास के लिए सहयोग करें। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर वे खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी को 2026 चुनाव से पहले बड़ा झटका- इस बड़ी पार्टी ने भाजपा से तोड़ा गठबंधन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 07 दिसंबर 2025। तमिलनाडु की राजनीति में आगामी 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से दो प्रमुख सहयोगियों ने किनारा कर लिया है।  अम्मा मक्कल मुनेत्र […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव