चक्रवात ‘असानी’: कमजोर हो रहा समुद्री तूफान, ओडिशा व पश्चिम बंगाल में भारी बारिश जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 मई 2022। चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। बुधवार देर रात यह आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुर के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, असानी के कारण कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश पर गहरा दबाव क्षेत्र पिछले 6 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और उसी क्षेत्र में कमजोर हो गया। अगले 12 घंटों के दौरान इसके तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास मंडराने और कमजोर होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। दरअसल, चक्रवात असानी कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है, जो आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के आसपास केंद्रित है। 

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। वहीं, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

दक्षिणी राज्यों के तट पर तूफान के अलर्ट से हजारों नौकाएं फंसीं
केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में असानी तूफान ने मछुआरों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी है। मछुआरों को मौसम पूर्वानुमान के बाद अगला आदेश आने तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। तिरुअनंतपुरम में विजनीजाम पोर्ट में मछुवारे तट पर अपनी बोट लगाकर मौसम में सुधार का इंतजार कर रहे हैं।

अगले पांच दिन भयंकर गर्मी 
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक भयंकर गर्मी पड़ेगी। इस दौरान लू भी लोगों को परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार कम हैं, लेकिन इसके बाद दो से चार डिग्री तक पारा बढ़ सकता है। वहीं राजस्थान में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश का रहना वाला है। यहां 15 मई तक लू चलने के आसार हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में भी 12 से 15 मई तक भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: ग्रामीणों को हाईकोर्ट से झटका, कोयला खनन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 12 मई 2022। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले से बुधवार को सूरजपुर और सरगुजा जिले के पांच गांवों के ग्रामीणों बड़ा झटका लगा। हाईकोर्ट ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) को 1957 के अधिनियम के तहत आवंटित राज्य के सूरजपुर और सरगुजा जिलों में फैले परसा […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब