खून से लथपथ सड़क पर मिला शख्स का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की जताई जा रही है आशंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 16 जनवरी 2024। जांजगीर चांपा जिले के राछाभाटा चौक के पास सड़क में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान रामरतन कश्यप उम्र 42 साल के रूप में की गई है। सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। नवागढ़ थाना प्रभारी सत्यकला रामटेके ने बताया की आज मंगलवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली की कोई व्यक्ति मृत सड़क किनारे पड़ा हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव की पहचान की गई जिसकी पहचान रामरतन कश्यप के रूप में की गई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं सिर से खून निकला है। जिसे देखने पर हत्या प्रतीक हो रही है। हत्या की आशंका जाहिर की गई है, मगर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रामरतन कश्यप की मृत्यु के असल कारण पता चल पाएगा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका रमारतन कश्यप जोकि शराब पीने का आदि था। उसने नवागढ़ थाने में उसके साथ की जाने वाले मारपीट की शिकायत की गई थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दो दिन पहले रामरतन कश्यप ने मारपीट से तंग आकर जहर भी खाया था। मृतक रामरतन का कहना था की उसकी पत्नी को कुछ बोलने पर बांध कर मारपीट की जाती थी। सोमवार की रात वह नशे की हालत में घर था तभी घर से लड़ाई हुई और वह घर से निकल गया था।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल हरिचंदन ने श्रीराम मंदिर और श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में लगाया झाडू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 जनवरी 2024। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज  रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के […]

You May Like

जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल