‘उद्धव शिवसेना के दो नवनिर्वाचित सांसद हमारे साथ जुड़ने को तैयार’, शिंदे के करीबी नेता का बड़ा दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 जून 2024। लोकसभा चुनाव खत्म हो गए, लेकिन सियासी पारा चरम पर है। शिवसेना ने शनिवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के दो नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। शिवसेना प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलबदल विरोधी कानून का हवाला देते हुए दोनों लोकसभा सदस्यों का नाम लेने से इनकार कर दिया। हालांकि आगे कहा कि दोनों नेताओं के साथ जल्द ही चार और सांसद जुड़ जाएंगे और शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होंगे।

खास समुदाय से वोट मांगने से नाराज नेता
ठाणे से नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य म्हास्के ने कहा, ‘उद्धव ठाकरे ने जिस तरह से बसों में सवार होकर आए एक खास समुदाय से वोट मांगा, उससे दोनों लोकसभा सदस्य नाखुश थे। इसलिए ठाकरे खेमे के दो लोकसभा सदस्य हमारे साथ संपर्क में हैं। उनके साथ चार और सदस्य जुड़ेंगे। इसके बाद यह सभी सदस्य मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे।’

संजय राउत के बयान पर पलटवार
म्हास्के का यह बयान ऐसे समय में आया, जब संजय राउत ने दावा किया था कि शिंदे गुट के विधायक और सांसद ठाकरे के साथ फिर से शामिल होने के इच्छुक हैं। बता दें, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सात लोकसभा सीटें जीतीं, जबकि ठाकरे गुट ने नौ सीटें जीतीं।

Leave a Reply

Next Post

CWC ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया: सूत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 जून 2024। कांग्रेस कार्यसमिति ने प्रस्ताव पारित कर दिया है कि पार्टी सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण