कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर होगी बारिश…आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2023। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर बारिश होगी।  यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरा देखा जा रहा है वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी पड़नी भी शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।  आईएमडी के अनुसार केरल, माहे और तमिलनाडु में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में घना कोहरा छाए रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसलिए  हल्की बारिश के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

वॉर्नर का जॉनसन को करार जवाब, आखिरी टेस्ट सीरीज में शतक जड़कर आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 दिसंबर 2023। अपना आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट में शतक लगाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ही वॉर्नर ने शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस