भाजपा नेता जुए खिलवाने में संलिप्त, भूपेश बघेल बोले – इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार ऑनलाइन सट्टेबाजी पर नहीं लगाती प्रतिबंध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/भाटापारा 14 अक्टूबर 2023। बीजेपी नेता के यहां जुआरी पकड़े जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया है।  बीजेपी पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता जुए खिलवाने में संलिप्त हैं. इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध नहीं लगाती। GST वसूल कर अनगिनत App के माध्यम से देश में युवाओं को सट्टे में धकेला जा रहा है। लत लगाई जा रही है।

बता दें कि पुलिस को कल सिमगा के एक मकान में चल रहे जुआ फड़ को पकड़ने में सफलता मिली है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा की विशेष टीम ने निरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे 24 लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख 87 हजार 62 रुपये नगद सहित दो कार और बाइक सहित 26 मोबाइल जब्त किया. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी दिनों सिमगा में बड़ा जुआ दाव खेलने की जानकारी मिल रही थी. जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर घटना स्थल की तस्दीक कराई गई और सत्यता पाये जाने पर विशेष पुलिस की टीम ने दबिश देकर एक बडे़ जुआफड़ का भंडाफोड़ किया.

बताया जा रहा है कि जहां जुआफड़ चल रहा था वह भाजपा के नेता अनिल पांडेय का घर है. जो ब्राम्हणपारा में है. फिलहाल भाजपा नेता अनिल पांडेय से इस बारे में पूछताछ नहीं हो पाई है कि उस घर में कौन रहता था और किस काम से उपयोग किया जाता था. पकड़े गए आरोपी नामी गिरामी लोग हैं जो जनप्रतिनिधि भी हैं और बडे़ व्यवसायी भी हैं.

Leave a Reply

Next Post

साल के सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट के लिए फिर वापस आ गया है स्विगी का मैच डे मेनिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग  मुंबई 15 अक्टूबर 2023। भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने आज 2023 के सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट के लिए एक बार फिर अपने ‘मैच डे मेनिया’ का एलान किया है। मैच डे मेनिया के साथ इस क्रिकेट इवेंट को और खास बनाने […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प