आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी

admin
शेयर करे

एक किलो सोना शरीर में छुपा कर लाया यात्री

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंदौर, 05 अगस्त 2026। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबूधाबी से शुरू हुई सीधी उड़ान के बाद सोने की तस्करी का पहला बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। डीआरआई को पहले से तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधिकारियों ने तीन बजे इंदौर पहुंची फ्लाइट से उतरने वाले संदिग्ध यात्री पर नजर रखी। जांच के दौरान उसके पास से सोना बरामद हुआ। पूछताछ में एयरलाइन या एयरपोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी का नाम सामने आने के बाद उससे भी लंबी पूछताछ की गई।

यह सीधी उड़ान पिछले महीने ही शुरू हुई थी। ऐसे में इस नए अंतरराष्ट्रीय रूट पर सामने आए पहले बड़े तस्करी के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि डीआरआई तकनीकी साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। आबूधाबी रूट पर यह पहला बड़ा मामला है, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई और शारजाह से आने वाली उड़ानों में पहले भी कई बार सोना तस्करी पकड़ी जा चुकी है। बीते वर्षों में डीआरआई ने गोल्ड पेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और शरीर में छिपाकर लाया गया सोना जब्त किया है।

वर्ष 2019 में सात यात्रियों से साढ़े पांच किलोग्राम सोना पकड़ा था। दुबई में सोना सस्ता होने के कारण वहां से उसे भारत लाया जाता है। जो यात्री सोना लेकर आया था। उसका फोन भी जब्त किया गया है, ताकि यह पता चल सके कि वह किसके संपर्क में था। कौन से नेटवर्क से जुड़कर वह काम कर रहा था। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

शेयर करे250 लीटर वॉश नष्ट व 94 बीयर केन जब्त; एक गिरफ्तार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   उदयपुर, 05 अगस्त 2026। राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उदयपुर आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप