जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 16 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास मुख्य मार्ग पर जर्जर सड़क और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने आज सुबह 9 बजे से चक्काजाम कर दिया। लखनपुर सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और आवागमन पूरी तरह रोक दिया।

चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जगह-जगह गड्ढे हैं और भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार धूल उड़ रही है, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने जिला प्रशासन को चक्काजाम की चेतावनी दी थी। तब प्रशासन ने पानी छिड़काव और मरम्मत कार्य का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी देने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई, जिसके चलते आज उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के कारण सड़क और अधिक खराब हो गई है। उड़ती धूल से सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और घरों में धूल घुसने जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

ग्रामीण सड़क की तत्काल मरम्मत, नियमित पानी छिड़काव और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं और आंदोलन को समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक ठोस कार्रवाई और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Next Post

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली

शेयर करे16 उड़ानों के रास्ते बदले, कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंडोनेशिया, 16 अक्टूबर 2026। पड़ोसी देश इंडोनेशिया के जंगलों और पीटलैंड में लगी आग का धुआं सिंगापुर की हवा को जहरीला बना रहा है। वायु गुणवत्ता बेहद अस्वास्थ्यकर स्तर पर पहुंचने से जनजीवन, पर्यटन और कारोबार प्रभावित […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'