हथियारबंद नकाबपोशों का लिमतरी के जैन फार्म हाउस पर धावा, बदमाश ले उड़े डेढ़ लाख नकद और सोना-चांदी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 03 जून 2026। बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरी स्थित जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस में देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना के अनुसार नकाबपोश बदमाश घातक हथियारों से लैस होकर फार्म हाउस में घुसे और लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संगीता जैन ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस ग्राम लिमतरी में स्थित है। पति प्रमोद जैन के निधन के बाद वह शहर स्थित अपने निवास में रहती हैं और दिन में फार्म हाउस की देखरेख के लिए आती-जाती हैं। फार्म हाउस के अंदर बने मकान में परिवार का सामान रखा हुआ था।

बताया गया कि 1 जून की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने फार्म हाउस में प्रवेश किया। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने के बाद अलमारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने की अंगूठी, लगभग दो तोला वजनी सोने की मूर्ति, चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, चांदी का लोटा,चांदी के सिक्के तथा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद शामिल हैं। बदमाशों ने चोरी के बाद घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। हालांकि वारदात की कुछ गतिविधियां कैमरों में कैद होने की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। 

चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, आसपास के संदिग्धों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस बड़ी वारदात ने ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, रांची में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन; जमकर हुई नोकझोंक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 03 जून 2026। नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर