वैभव पराशर की “वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” की अनोखी उपलब्धि

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुम्बई 11 जून 2025। मायानगरी मुम्बई मे प्रतिदिन हजारों लड़कियां मॉडल बनने आती हैं मगर उन्हें इस दिशा मे कैसे काम पाना है यह उन्हें नहीं पता होता। मुम्बई स्थित एजेंसी “वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” एक ऐसी कम्पनी है जिसने अब तक हजारों ल़डकियों का मॉडलिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाया है। वैभव पराशर इस कंपनी के मालिक हैं, जो बिहार के गोपालगंज जिला के निवासी हैं। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद वह मुंबई आए और उन्होने बड़ी मेहनत, संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया और खूब नाम कमाया है।  वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” मुंबई स्थित एक भरोसेमंद मीडिया/विज्ञापन एजेंसी है जो आमतौर पर प्रोजेक्ट के लिए कलाकारों को काम दिलाती है। उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन करती है।

पूरे देश में जितनी भी होर्डिंग्स लगी हैं उन मे से 50 प्रतिशत मॉडल्स वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” की हैं जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बड़े ब्रांड्स इस एजेंसी के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। मनुभाई ज्वेलर्स, एमजेआर ज्वेलर्स, दिव्यम ज्वेलर्स और लवानाबाय जिंदल सहित कई बड़ी ज्वेलरी ब्रांड्स के लिए भी मॉडल्स कम्पनी द्वारा मैनेज किए गए हैं।

यह कंपनी केवल मुम्बई मे ही नहीं बल्कि देश के कई अन्य शहरों की मॉडल को भी मैनेज करती है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, उत्तराखण्ड और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों की मॉडल्स को कंपनी उनके ही क्षेत्र में काम दिलाती है जो इसकी अनोखी विशेषता है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले- संत रविदास ने किया था सामाजिक कुरीतियों पर वार, समाज को दी नई चेतना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुजफ्फरनगर 11 जून 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य काल में जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब संत रविदास के रूप में एक प्रकाश पुंज का उदय हुआ। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर वार किया और समाज को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ