भाजपा ने किया सदस्यता अभियान वार रूम का उद्घाटन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 अगस्त 2024। । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा सदस्यता वाररूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मुरलीधर मोहोल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, अमरजीत सिंह छाबड़ा, उमेश घोरमोड़े, अमित मैशरी, सोमेश पांडेय, मितुल कोठारी, संदीप उपाकर, आदित्य कुरील, सौरभ कोतू, लोकेश पवार सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता वाररूम की शुरुआत की गई है, जिसके लिए जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 01 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद, पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इसकी रचना बना ली है और इसके लिए वाररूम विकसित किया गया है,जहां से लगातार निगरानी रखी जायेगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी की सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से सबको जोड़ना है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा रखे गए लक्ष्य से ज्यादा हमने लक्ष्य प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। अब सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आज वार रूम की शुरुआत की गई है। इस वार रूम के माध्यम से प्रदेश में सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति पर नजर रखी जाएगी, जिससे प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश स्तर पर और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में तथा फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, और हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर सेवा करना चाहता है। भाजपा का सदस्य बनकर सभी गर्व का अनुभव करते है। उन्होंने कहा कि 01 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सभी को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे।सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, और पार्टी द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है, वह लक्ष्य हम निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने वापस ली 44 उम्मीदवारों की पहली सूची; संशोधन के बाद होगी जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू-कश्मीर 26 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वापस ले ली है। पार्टी उम्मीदवारों की सूची में संशोधन कर उसे फिर से जारी करेगी। इससे पहले, भाजपा की पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम […]

You May Like

स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार