आज देश के 70 हजार पेट्रोल पंप नहीं खरीदेंगे तेल, इस वजह से 24 राज्यों में किया बड़ा फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 31 मई 2022। आज 31 मई को देश के लगभग 70 हजार पेट्रोल-पंप तेल विपणन कंपनियों से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदेंगे। पंप मालिकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोलियम कंपनियां जमकर फायदा ले रही हैं, लेकिन डीलर्स के कमीशन में कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस वजह से एक दिन कंपनियों से तेल न खरीदने का निर्णय लिया गया है। 

देश के 24 राज्यों ने किया एलान
कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को देश के 24 राज्यों के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह बड़ा एलान किया था कि बुधवार यानी मई महीने के आखिरी दिन वह अपना विरोध इस तरह से जाहिर करेंगे। इस क्रम में आज करीब 70 हजार पेट्रोल पंप मालिक विरोध कर रहे हैं। हालांकि, पेट्रोल पंपों के टैंक में काफी भंडार रहता है, इसलिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा आने की आशंका नहीं है।

इन राज्यों में किया जा रहा विरोध
ईंधन डीलर संगठनों ने 24 बडे़ राज्यों में कंपनियों से तेल नहीं खरीदने का अपना विरोध जताया है। इनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम के अलावा उत्तर बंगाल और यूपी, मध्य प्रदेश के भी कई डीलर शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियों और डीलर संघों के बीच कमीशन को लेकर जो समझौता किया गया था उसके मुताबिक, पेट्रोल-डीजल डीलरों के मार्जिन में प्रत्येक छह माह में संशोधन किया जाना था, लेकिन बीते पांच साल यानी 2017 से इसमें संशोधन नहीं किया गया है। ऐसे में अब कमीशन बढ़ाने को लेकर उनकी मांग ने विरोध का रूप अख्तियार कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

शमा सिकंदर ने शेयर किये अपनी शादी के खास और रोमांटिक पल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 31 मई 2022। वर्ष 2022 की शुरुआत कुछ बहुप्रतीक्षित शादियों और उनके समारोहों के साथ हुई, जिससे हम सभी को प्यार हो गया। प्यार की खुशबू हवा में बिखेरते हुए ऐसा ही एक विवाह प्रिय शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरोन का था, जिनकी ईथर और […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान