शाहीन बाग में बुलडोजर: निगम की कार्रवाई का विरोध, आप विधायक अमानतुल्लाह खान बोले- देखता हूं, कहां चलेगा बुलडोजर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 09 मई 2022। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने शाहीन बाग में अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होना था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए निगम को भारी मात्रा में पुलिस बल भी मुहैया कराया गया है। किसी प्रकार का उपद्रव न हो इसके लिए शाहीनबाग में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। कार्रवाई के लिए एमसीडी का दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। अधिकारी भी मौके पर हैं। इलाके में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच स्थानीय लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी अपने समर्थकों के साथ शहीन बाग पहुंचे हैं। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अब मैं आया हूं, अभी देखता हूं कहां चल रहा है बुलडोजर। कहा कि मैं तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया। लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया। अब एमसीडी बताए कि अतिक्रमण कहां है। पुलिस और अधिकारी मुझसे बात करें। 

अतिक्रमण हटाने के लिए आगे बढ़े बुलडोजर
लोगों के विरोध को देखते हुए आनन-फानन दक्षिणी निगम को पुलिस मिली है। सुबह साढ़े दस बजे तक शाहीन बाग में कार्रवाई की संभावना नहीं थी। पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने में जुटे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को हटाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा है। भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

सियासी दलों से जुड़े लोग भी कर रहे प्रदर्शन
बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ इलाके और सियासी दलों से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गरीबों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। इस बुलडोजर के नाम से दिल्ली के लोगों को बर्बाद करने का प्लान बनाया गया है। बुलडोजर कार्रवाई से सियासी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। देश कानून से चलेगा न कि बुलडोजर से। अतिक्रमण हटाना तो पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर से हटाएं। संविधान के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी मौजूद हैं।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
एसडीएमसी के चेयरमैन राजपाल ने बताया कि आज निगम अपना कार्य करेगा। हमारे कार्यकर्ता और अधिकारी तैयार हैं, बुलडोजर की भी व्यवस्था कर ली गई है। चाहे बात तुगलकाबाद, संगम विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी या शाहीन बाग की हो हर जगह से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पुलिस ने हमें भारी मात्रा में सुरक्षा मुहैया कराई है।

Leave a Reply

Next Post

इंडिगो: दिव्यांग बच्चे को विमान पर चढ़ने से मना करने के मामले का केंद्र ने लिया संज्ञान, सिंधिया बोले- बर्दाश्त नहीं होगा ये बर्ताव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 मई 2022। इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों ने शनिवार को एक दिव्यांग बच्चे को रांची हवाईअड्डे पर विमान में चढ़ने से रोक दिया। इंडिगो ने इसका कारण बताया कि बच्चा विमान में यात्रा करने से घबरा रहा था। इस घटना के सामने आने के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान