मतदान के लिए तैयार की जा रही है ईव्हीएम मशीनें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कलेक्टर ने कमीशनिंग प्रक्रिया का लिया जायजा

प्रेक्षकों एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरू हुई कमीशनिंग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 7 नवंबर 2023। जिले में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है। इसी क्रम में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में आज से ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करना कमीशनिंग कहलाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सभी विधानसभाओं के लिए निर्धारित कक्षों का निरीक्षण कर कमीशनिंग का जायजा लिया। कलेक्टर ने कमीशनिंग के कार्य में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कमीशनिंग की प्रक्रिया  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक उदयन मिश्रा एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई।

सभी मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया तीन से चार दिन तक चलेगी। सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग दल का प्रभारी बनाया गया है उनके साथ दो सहायकों की भी ड्यूटी भी कमीशनिंग कार्य के लिए लगायी गयी है। कमीशनिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले बैलेट यूनिट की कमीशनिंग की जाती है। कमीशनिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली बीयू में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमीशनिंग के दौरान सीयू में पिंक पेपर सील लगाई गई। पिंक पेपर सील पर संबंधित आरओ, अभ्यर्थी अथवा उनके प्रतिनिधि और ईसीआईएल के इंजीनियर ने अपने हस्ताक्षर किये। कैंडिडेट सेट करते समय सीयू, बीयू और वीवीपेट को एक साथ जोड़ा गया। कैडिंडेट सेट नोटा बटन दबाकर किया जाता है। इसके बाद मॉक पोल कर सत्यता की जांच की गई। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान सीयू के स्विच को ऑफ रखा गया।

वीवीपैट में थर्मल पेपर रोल लगाया गया। बैटरी इंस्टॉल करके वीवीपैट में सिंबल लोडिंग जिग मशीन की सहायता से ईसीआईएल के इंजीनियर द्वारा की गई। इसके साथ ही ईवीएम नंबर, बीयू, सीयू नंबर, उनके बैटरी नंबर, वीवीपैट नंबर, रजिस्टर में दर्ज किये गये। कमीशनिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त इंजीनियर भी उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

महादेव एप्प में कांग्रेस का नया खुलासाः बृजमोहन अग्रवाल की गाड़ी से ईडी ने रकम जप्त किया

शेयर करेभाजपा कार्यकर्ता के बयान, भाजपा नेता की गाड़ी, भाजपा की पीसी में वीडियो जारी मिला जुला षड़यंत्र ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 07 नवंबर 2023। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप