विपक्षी एकता को झटका, पीएम मोदी से मिलने के बाद बदले नवीन पटनायक के सुर…बोले-तीसरे मोर्चे की संभावना नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 मई 2023। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार इन दिनों तीसरे मोर्चे को मजबूती देने के लिए जुटे हुए हैं। इन दिनों नीतीश कुमार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी बुधवार को मिले थे। नीतीश कुमार के साथ बैठक के 48 घंटे बाद ही नवीन पटनायक के सुर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।

दरअसल गुरुवार को नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और राज्य राज्य की मांग के मुद्दों को लेकर चर्चा की थी। पीएम मोदी से मुलाकात पर पटनायक ने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से मिला और हमने उड़ीसा की मांग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मैंने अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए बात की थी कि हमें पुरी में स्थापित करना है, भुवनेश्वर में अब बहुत अधिक यातायात हो रहा है इसलिए हम एक विस्तार चाहते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि वह निश्चित रूप से हर संभव मदद करेंगे। वहीं जब मीडिया ने नवीन पटनायक से तीसरे मोर्चे के बारे में पूछा तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। पटनायक ने तीसरे मोर्चे की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि जहां तक मेरा संबंध है, तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है। दरअसल बीजेडी के कम से कम 2024 के आम और विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की अपनी नीति को बदलने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

यशस्वी ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तो राहुल ने की तारीफ, कोहली बोले- अब तक की बेस्ट बैटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 मई 2023। आईपीएल 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने नौ विकेट से जीत हासिल की। 150 रन के लक्ष्य को आरआर की टीम ने 13.1 ओवर में ही हासिल […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास