मराठा आरक्षण अधिसूचना में ‘सगे सोयारे’ को शामिल करने की मांग कानूनी समीक्षा में नहीं टिकेगी: मंत्री गिरीश महाजन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पुणे 20 जून 2024। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि मराठा आरक्षण अधिसूचना में ‘सगे सोयारे’ (रक्त संबंधी) शब्द को शामिल करने की आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की मांग कानूनी समीक्षा में टिक नहीं पाएगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता महाजन ने बुधवार को पुणे में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर मराठा आरक्षण मुद्दे से राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया और कहा कि पिछली देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ही अन्य समुदायों के कोटे में छेड़छाड़ किये बिना मराठा समुदाय को आरक्षण दिया था। उन्होंने कहा, ”पिछले 50 वर्षों में क्या किसी ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने का प्रयास किया? (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी)) शरद पवार ने तो यहां तक ​​कह दिया था कि मराठाओं को आरक्षण देने की कोई जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार द्वारा मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार उच्चतम न्यायालय में आरक्षण का बचाव करने में विफल रही। मंत्री ने कहा, ”भाजपा का रुख बेहद स्पष्ट है और वह मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के समर्थन में है। हमारा रुख अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को प्रभावित किए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण देना है। अगर इन सभी प्रयासों के बावजूद मनोज जरांगे संतुष्ट नहीं हैं तो हम क्या कर सकते हैं?” 

महाजन ने कहा कि जरांगे ‘सगे सोयारे’ के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं लेकिन यह अदालत में कानूनी कसौटी पर खरा नहीं उतरेगा। मराठी में “सगे सोयारे” शब्द का तात्पर्य जन्म से संबंध और विवाह के जरिये संबंध से है। महाजन ने कहा, ”जहां तक ​​मुझे पता है, इस तरह से आरक्षण नहीं दिया जा सकता लेकिन अगर कोई कारगर समाधान है तो सरकार उस पर कार्य करेगी।” वहीं जरांगे का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गईं तो मराठों के पास अन्य सामाजिक समूहों के साथ मिलकर राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने कहा था, ”राजनीति हमारा रास्ता नहीं है। लेकिन अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हमारे पास चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। हम राज्य विधानसभा की सभी 288 सीट पर चुनाव लड़ेंगे।” 

Leave a Reply

Next Post

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले जारी की चेतावनी!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जून 2024। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर रही हैं। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अब शादी में परिवार की मौजूदगी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। विभिन्न रिपोर्टों से पता चला कि सोनाक्षी का परिवार, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस