एसएफजे आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी जर्मनी में गिरफ्तार, दिल्ली व मुंबई में हमले की रच रहा था साजिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021। पिछले दिनों लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट के आरोपी जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत सरकार के अनुरोध पर जर्मनी पुलिस ने जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह मुल्तानी ‘सिख फॉर जस्टिस’ SFJ से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था और दिल्ली व मुंबई में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, 45 वर्षीय मुल्तानी एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी रहा है और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहा है। जसविंदर सिंह मुल्तानी की गिरफ्तारी पर जर्मनी व भारत के राजनयिकों का कहना है कि भारत सरकार ने जर्मनी की सरकार से उन खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया था, जिनके संबंध सीधे पाकिस्तान से थे और सीमा पार से वह पंजाब में हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी में शामिल थे। मोदी सरकार के आग्रह के बाद ही जर्मन पुलिस ने मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। 

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में एक व्यक्ति की हुई थी मौत

लुधियाना कोर्ट में 23 दिसंबर को हुए ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तो वहीं छह लोग घायल हो गए थे। हमलावरों का इरादा कोर्ट में बड़ा धमाका करने और ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का था, लेकिन जब हमलावर बम को सक्रिय कर रहा था, तभी उसमें धमाका हो गया। 

सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था मुल्तानी

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की मदद से मुल्तानी सीमा पार से विस्फोटक, हथगोले, पिस्तौल व अन्य हथियारों की तस्करी को अंजाम दे रहा था, जिसके चलते पिछले कई दिनों से वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। अधिकारियों का कहना है कि मुल्तानी इन हथियारों के जरिए पंजाब में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा था। 

किसान नेता की हत्या की भी रची थी साजिश

जसविंदर सिंह मुल्तानी ने ही सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने जीवन सिंह नाम के शख्स को हथियार उपलब्ध कराए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पहले ही जीवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

तीसरे दिन राहुल-रहाणे को खेलनी होगी बड़ी पारी, भारत बनाना चाहेगा 450 का स्कोर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और इस वजह से इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में भारत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप