मराठा आरक्षण आंदोलन में हिंसा के बाद अलर्ट पर महाराष्ट्र सरकार, धाराशिव जिले में लगा कर्फ्यू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 31 अक्टूबर 2023। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दरअसल सोमवार को महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया। इस दौरान  गुस्साए लोगों ने दो एनसीपी विधायकों के घरों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन धाराशिव में कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू के दौरान पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। धाराशिव के जिला अधिकारी सचिन ओमबासे ने सोमवार रात को यह आदेश जारी किया है। 

स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
सरकारी आदेश में कहा गया है कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया है और यह अगले आदेश तक जारी रहेगा। यह आदेश स्कूल, कॉलेजों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगा। हालांकि दवाई और दूध बेचने वाली दुकानों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक बस सेवा, अस्पताल और मीडिया को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में भूख-हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले की ओमेर्गा तहसील में कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस में आग लगाने की घटना घटी है। 

हिंसक हुआ मराठा आंदोलन
मराठा आंदोलन कुछ जगहों पर हिंसक हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने तीन विधायकों के घर और कार्यालयों में आग लगा दी। साथ ही नगर परिषद की इमारत को भी निशाना बनाया गया। हिंसा की अधिकतर घटनाएं बीड जिले में हुईं। बीड में भी प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। बीड में कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बीड में एनसीपी कार्यालय में आग लगा दी गई। वहीं दो एनसीपी विधायकों के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी सहित कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 31 अक्टूबर 2023। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मल्लीकार्जुन खडगे, श्रीमती गांधी और राहुल गांधी आज सुबह इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा