राहुल ने सीएम विजयन को लिखी चिट्ठी, आदिवासी व्यक्ति की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम 17 फरवरी 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा है। उन्होंने हाल में राज्य में संदिग्ध परिस्थितियों में एक आदिवासी व्यक्ति की मौत के संबंध में जांच कराने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास फंदे से लटके पाए गए विश्वनाथन (46) की मौत की गंभीरता से जांच करे। पत्र में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से मानवीय आधार पर व्यक्ति के परिवार को अनुग्रह राशि देने की अपील की है। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी अनुरोध किया है। दरअसल, व्यक्ति 11 फरवरी को कोझिकोड में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास फंदे से लटका हुआ पाया गया था। यहां उसकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।

इससे पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी ने वायनाड में उस व्यक्ति के घर जाकर उसके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं था। शव पर चोट के निशान थे। विश्वनाथन के परिवार ने दावा किया था कि उस पर भीड़ ने चोरी का आरोप लगाते हुए हमला किया था।

Leave a Reply

Next Post

रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में किया कमाल, इमरान खान और कपिल देव से इस मामले में निकले आगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मैच के पहले दिन शुक्रवार (17 फरवरी) को जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी […]

You May Like

420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित