अफसरों पर गिरी गाज: रायगढ़ में करंट से हाथियों की मौत मामले में बिटगार्ड सस्पेंड, डिप्टी रेंजर भी सस्पेंड!

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 28 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बिटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी रेंजर के सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है।  मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार रेंज मे शनिवार की सुबह 11केवी विद्युत प्रवाहित के कारण तार की चपेट में एक नर हाथी, एक मादा हाथी समेत एक शावक की लाश सामारूमा परिक्षेत्र के कचकोबा परिसर में चुहकीमार वन विभाग के नर्सरी में मिली थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल, वन विभाग के अधिकारियों के आलावा डीएफओ समेत तमनार व घरघोड़ा रेंज की टीम मौके पर पहुंची।

बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने 
घटना स्थल पहुंची वन विभाग की टीम सामारूमा परिक्षेत्र के कचकोबा परिसर में चुहकीमार नर्सरी क्षेत्र का मुआयना किया गया। इस दौरान टीम को पता चला कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 11 केवी तार काफी नीचे झुला हुआ था। जिसकी वजह से ही यह घटना घटित हुई।

कई बार की गई शिकायत 
प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि वन विभाग के नर्सरी प्रभारी ने 11केवी लाइन तार नीचे होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से की थी, लेकिन इसके बावजूद इस ओर किसी तरह की पहल नही की गई। जिसके परिणाम स्वरूप यह घटना घटित हो गई।

बिटगार्ड हुआ सस्पेंड 
वन विभाग की जांच मे यह भी पाया गया की पिछले तीन से चार दिनों तक घरघोड़ा रेंज मे 70 से अधिक हाथी के विचरण करने के बावजूद भी संबंधित बीटगार्ड के द्वारा सही तरह से हाथियों के सुरक्षा के मद्देनज़र निगरानी नहीं की गई, इस मामले मे गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद रायगढ़ डीएफओ स्टाईलों मंडावी ने रविवार की शाम कचकोबा परिसर रक्षक सन्यासी सिदार को सस्पेंड कर दिया है।

सर्किल प्रभारी के लिए भेजा गया अनुशंसा पत्र
मिली जानकारी के मुताबिक एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद वन विभाग की टीम इस मामले मे गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, विभागीय टीम ने इस मामले मे सामारूमा सर्किल प्रभारी अजय खेस के भी सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा है। 

क्या कहती हैं डीएफओ
इस सम्बन्ध मे रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईलों मंडावी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई करने के बाद इस घटना मे बिजली विभाग की भी लापरवाही सामने आयी है। ऐसे में घरघोड़ा बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके लिए नोटिस भी भेजा गया है। साथ ही साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। ताकि इस मामले मे आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़; घायल नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इलाज के लिए भेजा मेकाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 28 अक्टूबर 2024। बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय