भोजपुरी सिनेमा की इमेज बदलेंगे निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रानी चटर्जी, प्रत्यूष मिश्रा और सोनालिका प्रसाद स्टारर फैमिली फिल्म “भाभी मां” की शूटिंग अगले माह से यूपी में होगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग़

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की इमेज बदलने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बॉलीवुड के फ़िल्म इंडस्ट्री के पुरुस्कार विजेता डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा एक फैमिली ड्रामा फ़िल्म “भाभी मां” निर्देशित करने जा रहे हैं। पीएसजे मीडिया विज़न के बैनर तले बन रही इस फिल्म “भाभी मां” में रानी चटर्जी और सिंगर एक्टर प्रत्यूष मिश्रा हैं जबकि सोनालिका प्रसाद की भी इस फ़िल्म में अहम भूमिका होगी। बेहतरीन गीत संगीत से सजी इस फ़िल्म की शूटिंग अगले माह से उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में शुरू होगी। यह एक साफ सुथरी सामाजिक फ़िल्म है जिसमें दर्शकों को मनोरजंन के साथ साथ एक सन्देश भी दिया जाएगा। डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा की इस फ़िल्म की स्टोरी रिश्तों की बारीकियों के इर्दगिर्द घूमती है। गौरतलब है कि प्रत्यूष मिश्रा के बतौर सिंगर एक्टर दर्जनों म्यूज़िक वीडियो रिलीज हो चुके है। शार्ट फ़िल्म “गुड मॉर्निंग ईएमआई” में प्रत्यूष मिश्रा के अभिनय की काफी सराहना हुई। इस फ़िल्म को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से भी नवाजा गया, जिसे जय प्रकाश मिश्रा ने डायरेक्ट किया था।फैमिली ओरिएंटेड फिल्म भाभी मां को लेकर प्रत्यूष मिश्रा बेहद उत्साहित हैं,क्योंकि इस फ़िल्म में उनकी दोहरी भूमिका है और उनका लुक भी डबल है, जिसपर वह काफी वर्क आउट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जय प्रकाश मिश्रा को फिल्मी दुनिया में एडिटर और डायरेक्टर के तौर पर 15 वर्षों का एक्सपीरिएंस है। वह अपने इन तमाम अनुभवों का उपयोग इस भोजपुरी फ़िल्म के निर्माण में कर रहे हैं और इस फ़िल्म में बॉलीवुड के कई टेक्नीशियन को भी वह इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि भोजपुरी ऑडिएंस को एक अलग सा एहसास हो।

Leave a Reply

Next Post

वॉकहार्ट अस्पताल के स्टाफ को बांधा सुरक्षा का बैंड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग़ मुंबई 27 अगस्त 2021। मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल ने अपने डॉक्टर और चिकित्सकों के साथ अस्पताल में निक टून्स निकलोडियन  किड्स के साथ “सु” रक्षाबंधन मनाया।  मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा का बैंड बांधकर सम्मान बढ़ाने और जीवन बचाने के लिए उन्हें सम्मानित करने के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग