भोजपुरी सिनेमा बना भारत का नंबर 1 भोजपुरी चैनल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 18 फरवरी 2022। भारत का प्रीमियर भोजपुरी मनोरंजन चैनल “भोजपुरी सिनेमा” एक अद्भुत उपलब्धि हासिल करते हुए महीनों से नंबर 1 भोजपुरी चैनल के रूप में चार्ट में सबसे ऊपर है। ज़ी बाइस्कोप, बी4यू भोजपुरी, ज़ी गंगा, फिल्मची भोजपुरी, भोजपुरी धमाका ढिशुम और दबंग जैसे कई भोजपुरी टीवी चैनल्स को पीछे छोड़ते हुए भोजपुरी सिनेमा भारत का सर्वश्रेष्ठ चैनल बन गया है। यह चैनल अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन तड़का प्रदान करने में सबसे आगे है।  भोजपुरी सिनेमा ने न सिर्फ 77 जीआरपी लाकर अपना नंबर 1 स्थान बनाए रखते हुए देश भर और भोजपुरी भाषी राज्यों में जीआरपी रेटिंग में एक तूफान ला दिया है, बल्कि रेटिंग में लगातार वृद्धि और गति दिखाते हुए और नंबर 1 और नंबर 2 के बीच के फर्क को दोगुना कर दिया है। बता दें कि जनवरी के महीने में ज़ी बाइस्कोप चैनल 48 GRP ही ला सका है। भोजपुरी सिनेमा चैनल कुल मिलाकर पूरे भारत में पिछले 8 हफ्तों में दर्शकों की संख्या और इसे देखने के समय में बढ़ोतरी को बरकरार रखे हुए है। जनवरी के पहले सप्ताह की तुलना में 14% की वृद्धि, दिसंबर के पहले सप्ताह की तुलना में 13% की वृद्धि और नवंबर के महीने के समान डेटा की तुलना में 22% की वृद्धि हुई है।

यह चैनल पिछले कुछ हफ्तों में अपने प्रतिस्पर्धी चैनल्स के बीच अंतर को बड़े मार्जिन से बढ़ाने में कामयाब रहा है। भोजपुरी सिनेमा और इसके प्रतिस्पर्धियों के बीच वृद्धि और विकास के मार्जिन का अंतर लगभग दोगुना है।     भोजपुरी सिनेमा चैनल न सिर्फ भोजपुरी की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रसारित कर रहा है, बल्कि दर्शकों की पसंद का ख्याल रखते हुए विशेष मौकों और त्योहारों पर भी कुछ अलग किस्म के खास कार्यक्रमों को भी पेश करता रहा है। 2022 के लिए भी यहां फिल्मों और कार्यक्रमों की एक बड़ी सूची है। जहाँ जनवरी में कुछ बड़ी फिल्मे चैनल पर दिखाई गई, वहीं फरवरी में भी मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्मदिन मनाते हुए उनकी सुपरहिट फिल्मों को प्रसारित किया गया, साथ ही वैलेंटाइन डे के समय चैनल पर रोमांस का उत्सव मनाते हुए एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्मे दिखाई गईं। यह चैनल का कंटेंट ही है जिसकी वजह से यह चैनल भोजपुरी भाषा ऑडियंस के बीच राज कर रहा है।    एंटर10 के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंघल ने भोजपुरी सिनेमा चैनल की इस चौंकाने वाली उपलब्धि को लेकर कहा, “मुझे यह मुकाम हासिल करने और इसे बनाए रखने के लिए बहुत खुशी हो रही है। भोजपुरी के मनोरंजन बाजार में हमारा चैनल काफी आगे बढ़ गया है। हमें दर्शकों की पसंद और नापसंद की गहरी समझ होने पर बहुत गर्व होता है, इस वजह से हम ऑडियंस की मांग को पूरा करने में कामयाबी हासिल करते हैं। एक चैनल के रूप में, हमने हमेशा अव्यवस्था को दूर करने की दिशा में काम किया है। अपने कंटेंट और नई फिल्मों की रिलीज के साथ, भोजपुरी क्षेत्रों में मनोरंजन के सीन को हमने बदल दिया है और भोजपुरी सिनेमा को भारत में सबसे अधिक देखा जाने वाला भोजपुरी चैनल बना दिया है।बता दें कि भोजपुरी सिनेमा चैनल 24 घंटे का भोजपुरी भाषा का सैटेलाइट फिल्मी चैनल है। भोजपुरी सिनेमा चैनल फ्री डिश-28, डी2एच-2075, टाटा स्काई-1119, एयरटेल डिजिटल टीवी-661, डिश टीवी-1554, डेन 841GTPL-279, हैथवे-649, सिटी केबल-215, फास्ट वे नेटवर्क-452, सन डायरेक्ट-714 और भारत में अन्य केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है। यह चैनल एंटर 10 टेलीविज़न प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है।

Leave a Reply

Next Post

'विराट कोहली टोली चौकी आए और खबर बन गई'; पूर्व कप्तान के साथ बिते किस्सों को याद करके फिर से भावुक हुए मोहम्मद सिराज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 फरवरी 2022। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इस बार भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अपने साथ बरकरार रखा है। आईपीएल नीलामी से पहले ही आरसीबी ने सिराज को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। सिराज ने पूर्व कप्तान विराट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप