सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं, निजी अस्पताल में आयुष्मान पर रोक, तो गरीब मरीज का इलाज कैसे होगा?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 अप्रैल 2026। आयुष्मान योजना से प्रदेश के कई निजी अस्पतालों को बाहर करने और कई को निलंबित करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब मरीजों के सामने अपना ईलाज कराने गभीर संकट उतपन्न हो गया। सरकारी अस्पताल सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। अब आयुष्मान योजना के तहत जो निजी अस्पताल इलाज कर रहे थे, पहले तो उनका भुगतान नहीं किया गया। अब 33 से अधिक अस्पतालों को योजना से ही बाहर कर दिया गया। कई अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया। ये तो गरीब मरीजों के साथ सरकार की क्रूरता है। मरीज पहले ही बीमारी से लड़ रहे उन्हें अब ईलाज कराने कर्ज लेना पड़ेगा, अपनी जमीन, जेवर गिरवी बेचना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने जिन निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर किया है, निलंबित किया है, उसे गरीबों के हित में तत्काल आदेश वापस लेना चाहिए। क्योंकि इन निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से इलाज करने सरकार ने ही अधिकृत किया था। उस दौरान जब नियम कायदे सही थे तो अब गलत कैसे हो गया? निजी अस्पतालों से मांगी गई जानकारी के लिए उन्हें समय दिया जाये। जानकारी की कमी के कारण रोक की कार्यवाही उचित नही है, इससे गरीब मरीजों के आगे ईलाज कराने की विकराल समस्या उत्तपन हो गई है। राजधानी में ही 44 से अधिक अस्पतालों पर रोक है, पूरे प्रदेश में ये संख्या सैकड़ो से ऊपर है। आयुष्मान योजना से इलाज का निजी अस्पतालों को तत्काल भुगतान किया जाये।

Leave a Reply

Next Post

सरकार का चावल उत्सव ढकोसला, राशन दुकानों में स्टॉक नहीं - कांग्रेस

शेयर करेसरकार ने बिना व्यवस्था किये लोगों को भीषण गर्मी में लाइन में लगा दिया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 अप्रैल 2026। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार के चावल उत्सव को ढकोसला बताते हुए कहा कि राशन दुकानों में चावल का स्टॉक पहुंचा नहीं है और सरकार चावल उत्सव […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी