बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से हटाए जाने और रणजी ट्रॉफी विवाद पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 अप्रैल 2024। आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हरा दिया। ईशान ने 34 गेंद में 69 रन बनाकर मुंबई को 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए ईशान ने आईपीएल शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले हुए विवादों पर से पर्दा हटाया। दरअसल, ईशान को बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया था। साथ ही बीसीसीआई की चेतावनी के बावजूद वह रणजी ट्रॉफी नहीं खेले थे। ऐसे में भारतीय टीम में उनका भविष्य सवालों के घेरे में था। ईशान मानसिक थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका सीरीज बीच में छोड़कर वापस लौट गए थे। इसके बाद न तो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और न ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध बताया था। ऐसे में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ईशान को भारतीय टीम में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी थी। हालांकि, ईशान ने इसकी अनदेखी की और कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल की तैयारी करने का फैसला किया। बीसीसीआई ने फिर ईशान के साथ-साथ श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया था। 

अब इस पूरे विवाद पर ईशान किशन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं अभ्यास कर रहा था। जब मैंने खेल से थोड़ा खुद के लिए समय निकाला तो लोग काफी बातें कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई बातें आईं, लेकिन आपको यह भी महसूस करना चाहिए कि कई चीजें खिलाड़ियों के हाथ में नहीं होती हैं।’

‘ब्रेक के दौरान मेरी मानसिकता में आया बदलाव’

ब्रेक के दौरान ईशान की मानसिकता में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने खेल के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव किया है। इसमें खास तौर पर करियर में सबकुछ बिगड़ जाने पर खुद को कैसे संभाला जाए, वह भी सीखा है। ईशान ने कहा, ‘केवल एक चीज जो आप कर सकते हैं, वह है समय का सही उपयोग। साथ ही यह कि इस खास स्थिति में अगर पिछला वाला ईशान किशन होता तो उसकी मानसिकता क्या होती। मैं पहले दो ओवरों में कभी भी गेंद नहीं छोड़ता था। भले ही वे कितनी भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हों।’

‘एक टीम के रूप में कैसे खेलना है, यह मैंने सीखा’

ईशान ने कहा- अब समय के साथ मैंने सीखा है कि 20 ओवर भी बड़ा मैच है। आप अपना समय ले सकते हो और आप आगे बढ़ सकते हो। भले ही हम मैच हार गए हों, लेकिन हम एक टीम के रूप में मिलकर काम करना चाहते हैं। मेरे अंदर बदलाव आए हैं जैसे कि अगर मैं प्रदर्शन नहीं कर रहा हूं और अगर मुझे पता है कि कोई और प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो मैं उनसे बात करता हूं। मैं जानना चाहता हूं कि वे क्या सोच रहे हैं। इसलिए इन चीजों ने ब्रेक के दौरान मेरी मदद की।

Leave a Reply

Next Post

एयरपोर्ट पर ग्लैमरस और स्टाइलिश कायनात अरोड़ा ने फैंस को चौंकाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 10 अप्रैल 2024। कायनात अरोरा एक ऐसी दिवा हैं जिन्होंने कभी भी सीमाओं के मामले में खुद को किसी भी तरह से पीछे नहीं रखा। उसने जो कुछ भी किया है उसमें वह सदैव प्रभावशाली रही है और कोई आश्चर्य नहीं कि उसे हर तरह […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग