भाजपा में कोई भी ऐसा चेहरा नहीं जिसे आगे करने का साहस दिखाये-कांग्रेस

शेयर करे

भाजपा को मोदी के चेहरे पर से भी भरोसा उठा 5 राज्य में कमल को आगे करेंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 21 जून 2023। भाजपा ने बयान दिया है कि आगामी चुनाव में भाजपा किसी चेहरे को आगे नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कर्नाटका हार के बाद भाजपा को अब प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर से भी भरोसा उठ गया है इसीलिये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा किया है कि आगामी पांच राज्यों में भाजपा मोदी के भी चेहरे को आगे नहीं करेगी बल्कि वह कमल छाप को आगे कर चुनाव लड़ेगी, भाजपा का यह बयान उसके चुनाव के पहले ही हार की स्वीकारोक्ति को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार की नीतियों का मुकाबला करने के लिये भाजपा के पास कोई नेता नहीं है। इसलिये भाजपा किसी भी के चेहरे को आगे करने के लिये परहेज कर रही है। सामूहिक नेतृत्व का ढोंग करने को मजबूर है। भाजपा के पास कोई भी विश्वसनीय चेहरा नहीं है जिसको आगे करके वह 2023 के विधानसभा चुनाव में जायेगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं पर से जनता का भरोसा उठ ही गया था, अब उनके आलाकमान को भी भरोसा नहीं है। स्वयं रमन सिंह के नेतृत्व को जनता 2018 में नकार दिया था। रमन मंत्रिमंडल के सारे नेताओं पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के दाग लगे है। यही कारण है कि किसी को चेहरा बनाने का साहस नहीं दिखा पा रही। पहले डॉ. रमन ने स्वीकार किया था कि वे भी भाजपा का छोटा-मोटा चेहरा है, बाद में उन्होंने खुद माना कि उनकी पार्टी में कोई भी चेहरा नहीं है। भाजपा नेताओं का यह बयान 2023 के चुनाव के पहले ही भाजपा की हार को प्रदर्शित करता है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनकी सरकार की योजनाओं के सामने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो गये है। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नही आ रहा किसे आगे करे इसीलिये भाजपा ने साढ़े चार साल में चार अध्यक्ष बदल लिया, नेता प्रतिपक्ष बदल लिया। 2018 में धरमलाल कौशिक के अध्यक्ष रहते भाजपा विधानसभा चुनाव हार गयी। उसके बाद विक्रम उसेंडी अध्यक्ष बनाये गये उनके नेतृत्व में चित्रकोट, दंतेवाड़ा उपचुनाव, निकाय चुनाव हारने के बाद नया अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया गया उनके नेतृत्व को भी जनता ने नकार दिया दो उपचुनाव मारवाही, खैरागढ़ पंचायत और नगरीय निकाय के दूसरे चरण में भाजपा बुरी तरह हार गयी अब अरूण साव को आगे लेकर आये है। उनके नेतृत्व में भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव हारी अब 2023 का विधानसभा चुनाव हारने की तैयारी है।

Leave a Reply

Next Post

ऊर्जा शिक्षा उद्यान का हुआ जिर्णोधार जिससे आगंतुक ले सकेंगे भरपूर लाभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 21 जून 2023। ऊर्जा शिक्षा उद्यान, बिलासपुर में जिर्णोधार कार्य अंतर्गत निर्णोधार कार्य किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की एक्टीविटी एरिया बनाई गई है। जैसे :- क्रिकेट एरिया, बॉसकेट बॉल, किड्स प्ले, यंगस्टर सिटिंग एरिया वनस्पति गार्डन मेज गार्डन, ओपन एमपी थियेटर एवं […]

You May Like

सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं....|....इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड....|....मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप....|....काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा....|....'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल....|....अतिक्रमण से रुकी जल निकासी....|....बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष....|....अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त....|....आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा....|....29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक