रायपुर में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग की शुरुआत आज से: शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच, यहां से बुक कर सकते हैं टिकट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडियों के बल्ले से छक्के-चौके के बरसात होने वाली है। राजधानी रायपुर में ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’ का आयोजन आज यानी छह फरवरी से शुरू हो रही है। यह मैच 18 फरवरी 2025 तक होने वाला है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए क्रिस गेल, हरभजन सिंह, डेविड वॉर्नर, युवराज सिंह, डवेन ब्रेवो, शिखर धवन, यूसुफ पठान, सुरेश रैना जैसे लीजेंड्स क्रिकेटर शामिल होंगे। उद्घाटन मैच गुरुवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कप्तान सुरेश रैना और दिल्ली के ब्रिगेड शिखर धवन होंगे। यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी बिखरेंगे जलवा
इस लीग में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाडी भी शामिल हैं। इसमें कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम भी शामिल है। छत्तीसगढ़ टीम में सुरेश रैना, मार्टिन गुफ़्टिल, अंबाती रायदू जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर नजर आएंगे। लीजेंड 90 लीग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे, जिसमें सीनियर खिलाड़ी विशाल कुशवाहा, अमित मिश्रा, कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

क्रिकेट मैच देखने के लिए टिकट बुक माय शो से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। मैच के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपए और अधिकतम 1250 रुपए है। अपर की ओर सीट 100 से 150 रुपए में, जबकि लोअर सीट 250, 500 और 750 रुपये में उपलब्ध है। प्लेटनियम सीट की कीमत 1250 रुपए है।

बॉलीवुड के सितारे बिखेरेंगे जलवा 
लीजेंड 90 लीग में कई बॉलीवुड कलाकार भी परफार्मेंस करने रायपुर आ रहे हैं। तमन्ना भाटिया, हुमा क़ुरैशी, आयुष्मान खुराना, के साथ गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम और हार्डी संधू जैसे सितारे रायपुर में परफार्मेंस करते नजर आएंगे। इसके साथ ही छालीवुड के सितारे भी प्रदर्शन देंगे।

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे डोंगरगढ़, चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 06 फरवरी 2025। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त