मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे पहले सपना देखा था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित कई सामाजिक आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खूबचंद जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। डॉ. खूबचंद ने सामाजिक कुरीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पंक्ति तोड़ो आंदोलन चलाया। करमछड़हा, जनरैल सिंह एवं ऊंच-नीच जैसे नाटक लिखकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागृति फैलाई। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान- बुमराह सात आईपीएल मैच नहीं खेले तो दुनिया नहीं खत्म हो जाएगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट के चलते टीम से बाहर हैं। पीठ की चोट के कारण 29 वर्षीय तेज गेंदबाज सितंबर 2022 से कोई मैच नहीं खेले हैं। यहां तक कि वह 2022 टी20 विश्व […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक