ईद 2025 में बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा सलमान खान का जलवा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 12 मार्च 2024। सुपरस्टार सलमान खान को उनकी अगली फिल्म में देखने का दर्शकों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सलमान पिछले साल यानी 2023 में अपनी फिल्म टाइगर 3 की जबरदस्त सक्सेस से दर्शकों के बीच एक एग्जांपल सेट कर चुके हैं, ऐसे में अब वह एक और बड़ी धमाकेदार फिल्म लेकर आने के लिए तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट में बेहद टैलेंटेड लोग शामिल होने वाले हैं, जिसमें डायरेक्टर ए. आर. मुरुगडोस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का नाम शामिल है। बता दें कि वे सभी मिलकर बेहद एंबिशियस फिल्म लेकर आने वाले हैं। सलमान खान के पास हमेशा अपने फैंस की उत्सुकता को अगले स्तर पर लेकर जाने के लिए कुछ रहता है। ऐसे में सुपरस्टार एक बार फिर ईद 2025 पर लौटने के लिए तैयार हैं। इस बार सलमान डायरेक्टर ए. आर. मुरुगडोस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा की यह इस साल की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट है। साथ ही यह अनाउंसमेंट दर्शकों के बीच उत्सुकता की लहर पैदा करने के लिए काफी है। ये पहला मौका नहीं है जब प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाया है। बल्कि इनकी जोड़ी ने जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, किक और कई अन्य ऐसी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, किक के बाद दर्शकों द्वारा इनके साथ आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो कि अब जाकर खत्म हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर बात करें ए. आर. मुरुगडोस की तो यह गजनी, हॉलीडे : ए सोल्डर इस नेवर ऑफ ड्यूटी, और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ही कई हिट देने के लिए जाने जाते हैं।

ए. आर. मुरुगडोस ने अपनी पहली हिंदी फिल्म गजनी के साथ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का अकड़ा अपने नाम किया था। दूसरी तरफ प्रोड्यूसर डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान के साथ किक के जरिए 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म दी थी। ऐसे में इस बात में कोई शक नहीं है कि ये टैलेंटेड पावरहाउस सलमान खान के साथ मिलकर जरूर एक ब्लॉकबस्टर लेकर आने वाले हैं। इस सबसे बड़ी अनाउंसमेंट के साथ हम सभी अब बेसब्री से देखने का इंतजार कर रहे हैं कि सलमान खान, ए. आर. मुरुगडोस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की यह दमदार तिकड़ी क्या अलग लेकर आने जा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

एमपी को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन, सीएम डॉ. यादव बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भाेपाल 12 मार्च 2024। मध्य प्रदेश में हजरत निजामुद्दीन से खजराहो के बीच चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने देश में 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी […]

You May Like

इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'....|....तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही: 16 लोगों की मौत....|....‘रूस को रणनीतिक रूप से नहीं हरा सकते’....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोर की दाढ़ी में तिनका - दीपक बैज....|....अभी तक धान खरीदी की तिथि घोषित नहीं करना सरकार की बदनीयती - भूपेश बघेल