‘तुरंत बच्चे पैदा करें’, परिसीमन को लेकर हंगामे के बीच तमिलनाडु सीएम स्टालिन का चौंकाने वाला बयान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 03 मार्च 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बच्चे पैदा करें। सीएम ने कहा कि राज्य में सफलतापूर्वक जनसंख्या नियंत्रण करने का अब राज्य को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने चेताया कि अगर जनसंख्या के आधार पर संसदीय सीटों का परिसीमन होता है तो इसका तमिलनाडु को नुकसान हो सकता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बयान में कहा कि ‘पहले हम कहते थे कि आप आराम से बच्चे पैदा करें, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और अब हमें कहना चाहिए कि तुरंत बच्चे पैदा करें।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है तो इससे तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या कम हो सकती है और संसद में राज्य का प्रतिनिधित्व घट सकता है। स्टालिन ने परिसीमन के मुद्दे पर 5 मार्च को सभी पार्टियों की बैठक बुलाई है। सीएम ने सभी राजनीतिक दलों से आपसी मतभेद भुलाकर बैठक में शामिल होने की अपील की और कहा कि परिसीमन का मुद्दा तमिलनाडु के लिए बेहद अहम है। 

भाषा और परिसीमन पर गरमाई राज्य की राजनीति
इससे पहले अपने 72वें जन्मदिवस के मौके पर तमिलनाडु सीएम ने अपनी पार्टी के कैडर से अपील करते हुए कहा कि ‘आज तमिलनाडु दो अहम चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें से एक है भाषा की लड़ाई, जो हमारी जीवनरेखा है। वहीं दूसरी लड़ाई है परिसीमन की, जो हमारा अधिकार है। मैं आपसे अपील करता हूं कि इस लड़ाई के बारे में लोगों को बताया जाए। परिसीमन का सीधा असर राज्य के आत्म सम्मान, सामाजिक न्याय और लोगों की कल्याणकारी योजनाओं पर होगा। आपको इस संदेश को लोगों तक लेकर जाना होगा ताकि राज्य का हर नागरिक राज्य को बचाने के लिए एकजुट हो सके। गौरतलब है कि साल 2026 से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होगी। अगर परिसीमन जनसंख्या के आधार पर हुआ तो इससे दक्षिण के राज्यों में लोकसभा सीटें घट सकती हैं और उत्तरी राज्यों में सीटें बढ़ सकती हैं। इसका दक्षिण के राज्य विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बजट 2025 के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बड़ी घोषणाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 मार्च 2025। बजट 2025 के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ी घोषणाएं की है। । आज पेश किया गया बजट में छत्तीसगढ़ के विजन पर ख़ास फोकस किया गया है। साय सरकार का दूसरा बजट इस बजट में सरकार की तरफ से हर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान