भारत से हार के बाद पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं हारिस रऊफ-नसीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलंबो 12 सितम्बर 2023। पाकिस्तान को सोमवार को भारत के खिलाफ 228 रन से कड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत के 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के दो बल्लेबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए। दो दिन तक चले इस मैच के दूसरे दिन नसीम ने तो गेंदबाजी की, लेकिन हारिस गेंदबाजी के लिए नहीं आए थे। यह दोनों गेंदबाज इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में दिखे थे। हारिस जहां नौ विकेट लेकर अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, वहीं नसीम ने सात विकेट लिए हैं। हालांकि, अब पाकिस्तान पर इन दोनों के बिना पूरा टूर्नामेंट खेलने का खतरा मंडरा रहा है।

हारिस और नसीम को चोट लगी है और यह भारत के खिलाफ मैच के दौरान भी देखने को मिला था कि दोनों जूझ रहे थे। इसलिए वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि नसीम और हारिस के अब एशिया कप के बाकी बचे मैच खेलने पर संशय है। पाकिस्तान को फिलाहल सुपर फोर राउंड में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और अगर टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो दो मैच खेलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हारिस और नसीम के श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच में खेलने पर संशय है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच है। उस मैच में जीत से ही पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो उनका 17 सितंबर को भी खेलना संदिग्ध है। 

पीसीबी ने मीडिया रिलीज में कहा- हमनें सावधानी के तौर पर दोनों को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा। विश्व कप को देखते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस और उनकी देखरेख के लिए फैसला लिया गया। हारिस रऊफ और नसीम शाह पाकिस्तान की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और उन पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। टीम मैनेजमेंट तभी एशियन क्रिकेट काउंसिल से रिप्लेसमेंट की मांग करेगा, जब दोनों अगले कुछ दिनों में ठीक नहीं होते हैं। 

भारत-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
भारत ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने रविवार को खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन, शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए 121 रन जोड़े। इसके बाद कोहली और राहुल ने 233 रन की नाबाद साझेदारी की। कोहली 94 गेंदों में 122 रन और राहुल 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली के वनडे करियर का यह 47वां शतक रहा। 

जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द: परिवर्तन यात्रा में अरुण साव ने कहा- बस्तर की 12 और छत्तीसगढ़ सारा, प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा/रायपुर 12 सितम्बर 2023। दंतेवाड़ा में मंगलवार को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले अमित शाह इसका शुभारंभ करने वाले थे लेकिन उनका छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने […]

You May Like

ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया