टी20 विश्व कप भारत के मुख्य कोच के तौर पर द्रविड़ का आखिरी टूर्नामेंट, खुद किया एलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

न्यूयॉर्क 04 जून 2024। दिग्गज राहुल द्रविड़ ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। द्रविड़ के इस निर्णय की चर्चा पहले से चल रही थी। उन्होंने इस पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को फिर से आवेदन नहीं किया था। बीसीसीआई ने पिछले माह इसके लिए आवेदन मांगे थे। द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्य कोच के अपने कार्यकाल में हर क्षण का लुत्फ लिया है। उन्होंने कहा, ‘हर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। कोच के तौर पर मेरे लिए भारत का हर मैच महत्वपूर्ण रहा। विश्व कप भी अलग नहीं है। यह हेड कोच के रूप में मेरा अंतिम टूर्नामेंट है। द्रविड़ ने नवंबर 2021 में दायित्व संभाला था। उन्होंने कहा- मुझे इस काम से प्यार है। यह बेहद खास दायित्व है। मैंने इस टीम के साथ काम कर काफी आनंद उठाया है, लेकिन अब जैसी व्यस्ताएं हैं और जिंदगी के इस मोड़ पर मैं नहीं समझता कि मुझे फिर से आवेदन करना चाहिए। आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत के पहले मैच से पूर्व मीडिया से बातचीत में द्रविड़ ने कहा- मुझे अपना काम बहुत पसंद है। हालांकि, यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। पहले दिन से मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण रहा है। मेरी सोच में आगे भी कोई बदलाव नहीं होगा।

कोच बनने के सवाल पर गंभीर का बयान

अब गौतम गंभीर के भारत के नए मुख्य कोच बनने की अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने आवेदन किया है या नहीं। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के अटकलों के बीच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया था। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा। 

उन्होंने कहा, ‘अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप दुनिया भर में 140 करोड़ भारतीयों और उससे भी अधिक भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कोई भी चीज उससे बड़े कैसे हो सकती है? यह मैं नहीं हूं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद कर सकता है, यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में बड़ा झटका, अदालत ने कहा- जमानत याचिका पर अभी सुनवाई नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2024। आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि इस मामले में सिसोदिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय के […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय