भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 07 अगस्त 2025। भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग मामले से स्पष्ट हो गया कि भाजपा अपनी ध्रुवीकरण की राजनीति के लिये आदिवासियों को मोहरा बना रही है। कांग्रेस जांच दल ने ओरछा, नारायणपुर जाकर पीड़ित युवतियों और उनके परिजनों से मिला तथा संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी लिये पीड़ित युवतियों और परिवार जनों से मिलने के बाद यह साफ हो गया कि नारायणपुर की तीनों युवतियों को बजरंग दल ने अपनी स्तरहीन राजनीति के लिए प्रताड़ित किया तथा पूरे मामले में पुलिस का भी रवैया बेहद ही गैर जिम्मेदाराना रहा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी प्रदेश में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के आदिवासियों को उनके ही प्रदेश में रोजगार नहीं मिल रहा है तथा जब आदिवासी युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में प्रदेश से बाहर जाने की कोशिश करते है तो भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल के लोग उनको प्रताड़ित करते है। उनके साथ मारपीट करते है। पुलिस भी आततायियों का ही साथ देती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग मामले में नारायणपुर की तीनों आदिवासी युवतियों के साथ बजरंग दल के लोगों ने पुलिस के सामने जी.आर.पी. थाने में अमानवीय व्यवहार किया। जातिसूचक गंदी-गंदी गाली दिया, शारीरिक रूप से मारपीट, धक्का-मुक्की किया। आदिवासी युवतियों के साथ दुर्ग जी.आर.पी. थाने में जो कुछ हुआ, वह बेहद ही पीड़ाजनक और पूरे आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक था। बजरंग दल के द्वारा आदिवासी युवतियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार अक्षम्य और गंभीर अपराध है। तीनों महिलाओं ने भी नारायणपुर पुलिस अधीक्षक तथा ओरछा थाने में भी आवेदन देकर बजरंग दल के लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी नारायणपुर पुलिस अधीक्षक से मिलकर आदिवासी युवतियों के साथ हुये दुर्व्यवहार पर कार्यवाही की मांग किया है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस मामले में आदिवासी युवतियों को न्याय मिलना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों को रोजगार नहीं उपलब्ध करवा पा रही, दूसरी तरफ रोजगार की तलाश में बाहर जाने वालों के साथ सत्तारूढ़ दल के लोग ध्रुवीकरण और अपने राजनैतिक एजेंडे के लिए मारपीट कर रहे। कांग्रेस, सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा करती है तथा मांग करती है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

STET के अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर रहे प्रदर्शन; सरकार को दी चेतावनी, कहा-STET नहीं तो वोट नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 07 अगस्त 2025। TRE 4 के पहले अब STET के अभ्यर्थी उतरे सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक अभ्यर्थी डोमिसाइल को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब अभ्यर्थी STET परीक्षा लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे