ईडी ने डबल इंजन की सरकार की विफलता को उजागर किया – कांग्रेस

admin
शेयर करे

डबल इंजन की सरकार में विदेश से धन देश और प्रदेश में आया


छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 अप्रैल 2026। विदेशी धन के मामले पर ईडी की कार्यवाही डबल इंजन की सरकार की विफलता को उजागर करता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी ने विदेशी धन के भारत में ट्रांसफर को लेकर दावा किया है कि पिछले दो सालों में 2025 और 2026 के दौरान भारत में विदेश से 95 करोड़ रू. आये है इसमें से 6 करोड़ रू. छत्तीसगढ़ में निकाले गये है। विदेश से आये धन का पूरा यह मामला मोदी और साय सरकार के दौरान हुआ है। पिछले दो सालों से विदेश से धन भारत आ रहा था और उसका उपयोग विभिन्न गैर कानूनी गतिविधियों में हो रहा था तो केंद्र और राज्य की सरकारें दो सालों में क्या कर रही थी?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा इस फंडिंग को धर्मांतरण से जोड़ रही है। लेकिन इस फंडिंग का उपयोग यदि नक्सली और आतंकी गतिविधियों में नहीं हुआ होगा, इसकी क्या गारंटी है? भाजपा इससे इंकार करती है क्या? 6 करोड़ रू. छत्तीसगढ़ में निकाले गये है तो शेष 89 करोड़ रू. कहां पर खर्च किये गये इसको भी स्पष्ट किया जाना चाहिए? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मांग किया कि इस बात की जांच होनी चाहिए यह फंड किस संस्था के लिए आया? विदेशी फंडिंग तो सबसे ज्यादा आरएसएस संग्रहित करती है, विगत दिनों आरएसएस का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का पर्दाफाश हुआ अमेरिकी लॉबिंग फर्म 

Squire Patton Boggs को आरएसएस ने अपनी छवि सुधारने और वहां के सांसदों को प्रभावित करने के लिए 5 करोड़ दिए, यह राशि कहां से आई? क्या यह मनी लॉन्ड्रिंग नहीं है? छत्तीसगढ़ में आरएसएस के सैकड़ों संगठन हजारों करोड़ की संपत्ति अर्जित किया है, उसकी जांच कब होगी? आरएसएस से संबद्ध संगठनों के स्रोत की जांच होनी चाहिए जिनका न कहीं पंजीयन है, ना ऑडिट होता है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला 
ने कहा कि भाजपा इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। यह देश की सुरक्षा का भी सवाल है। भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों से ईडी को विरोधी दल के खिलाफ षड़यंत्र में लगा रखा है। वह अपना मूल काम करती ही नहीं इसीलिए विदेशी फंडिंग पर रोक जैसी कार्यवाही कभी-कभी होती है। ईडी नियमित कार्यवाही करे तो ऐसे और भी खुलासे होंगे।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में ट्रिपल मर्डर: जन्मदिन पार्टी में इस बात पर हुआ विवाद; भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बुलंदशहर 26 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में सभासद के भाईओं और जन्मदिन मना रहे युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद जन्मदिन मना रहा युवक अपने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग