नीतीश मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा , नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, निगरानी और निर्वाचन विभाग रखे हैं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पटना 17 नवंबर 2020। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार बन गई है. कल 14 मंत्रियों ने शपथ ली।आज उनके विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, विजिलेंस समेत वह विभाग रखें हैं, जिन्हें अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किया गया है, जबकि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को वित्त, कॉमर्शियल टैक्स, पर्यावरण और वन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है।

वहीं, डिप्टी सीएम रेणु देवी को पंचायती राज, पिछड़ी जाति का उत्थान और ईबीसी कल्याण के साथ उद्योग मंत्रालय मिला है। विजय चौधरी को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, सूचना और प्रसारण और संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा मिला है. बिजेंद्र यादव को ऊर्जा के साथ ही निषेध, योजना और खाद्य एवं उपभोक्ता मामले का मंत्रालय मिला है।

अशोक चौधरी को भवन निर्माण, सोशल वेलफेयर, साइंस टेक्नोलॉजी के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है। मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्रालय मिला है. शीला कुमार को परिवहन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। संतोष मांझी को लघु सिंचाई के साथ अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है. वहीं, मुकेश सहनी को पशुपालन और मत्स्य मंत्रालय मिला है।

बीजेपी कोटे के मंत्री मंगल पांडेय का कद बढ़ा है. उन्हें स्वास्थ्य के साथ ही पथ निर्माण और कला एवं संस्कृति मंत्रालय का भी जिम्मा मिला है। अमरेंद्र सिंह को कृषि, कोऑपरेटिव और गन्ना विभाग का प्रभार मिला है. रामप्रीत पासवान को पीएचईडी विभाग मिला है। जीवेश कुमार को पर्यटन, श्रम और खनन विभाग मिला है. रामसूरत को राजस्व और कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

ये नेता बने हैं मंत्री

JDU: विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल 

BJP: तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडे, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा

 VIP: मुकेश सहनी

 HAM: संतोष सुमन

Leave a Reply

Next Post

बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी होगी मजबूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मौसम बदल रहा है और बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, मौसम बदलाव का सीधा असर हमारी आंतरिक सेहत पर पड़ता है, ऐसे में लोग जल्दी बीमारी पड़ जाते हैं। लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ