जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक

admin
शेयर करे

पार्किंग, अतिक्रमण और बाजार क्षेत्र की समस्याओं पर बनी सहमति

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर, 05 अगस्त 2026। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, परिवहन संघ, नगर निगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में शहर की प्रमुख यातायात समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, बाजार क्षेत्रों में वाहनों की भीड़, सड़क किनारे अतिक्रमण और पार्किंग की अव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी नागरिकों को होने वाली परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया।

पार्किंग और अतिक्रमण पर बनेगी कार्ययोजना

बैठक के दौरान बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने, यातायात बाधित करने वाले कारणों को दूर करने और सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मालवाहक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन पर चर्चा

बैठक में मालवाहक वाहनों के संचालन, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

बैठक में यह भी तय किया गया कि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

प्रशासन को मिला सहयोग का भरोसा

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी पक्षों ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Next Post

लिसा रे का ‘हेल्दी मिडलाइफ’ मंत्र

शेयर करेलिसा रे की पहल से मिडलाइफ हेल्थ को नई दिशा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल बेदाग मुंबई, 06 अगस्त 2026। अभिनेत्री और वेलनेस एडवोकेट लिसा रे ने महिलाओं के मिडलाइफ स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और वैज्ञानिक देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी विज्ञान-आधारित महिला मिडलाइफ क्लिनिक की विशेषज्ञ मेडिकल […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'