एलपीजी महंगी : आज से 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े व्यावसायिक रसोई गैस के दाम, दो माह में 346 की बढ़ोतरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2022। देश में व्यावसायिक रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 अप्रैल से इसके 19 किलो के सिलेंडर 250 महंगे हो गए हैं। दिल्ली में अब ये 2253 रुपये में मिलेंगे। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बीते दो माह में 19 किलो के व्यावसायिक रसोई गैस के दाम 346 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। इससे पहले एक मार्च को इनके दाम 105 रुपये बढ़ाए गए थे। फिर नौ रुपये घटाए गए। एक मार्च को 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 2012  रुपये में मिलता था, जो 22 मार्च को 9 रुपये घटकर 2003 रु. का हो गया था, लेकिन आज से 250 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 2253 रुपये का हो गया। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर 2351 रुपये में मिलेगा तो मुंबई में 2205 में और चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2406 रुपये में मिलेगा। दरों में यह कमी-बेशी राज्यों व स्थानीय करों के कारण रहेगी। 

पांच राज्यों के चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल व एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 22 मार्च को सबसिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ाए गए थे। हालांकि अक्तूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 

देश के चार महानगरों में अभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर इन दामों पर मिल रहे हैं। दिल्ली में ये 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 में मुहैया कराए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: धोनी ने पहली बार छक्के से की पारी की शुरुआत, कोहली-रोहित और उथप्पा के क्लब में भी हुए शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंंबई 01 अप्रैल 2022। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 15वें सीजन में अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में 38 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का था। अब धोनी ने लखनऊ सुपर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी