रतलाम में हादसा, ब्रिज की रेलिंग तोड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार, पांच की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रतलाम 14 नवंबर 2025। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम भेतिया के समीप एक का कार नियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय किशोर भी बताया जा रहा है। मृतक मुम्बई के कुर्ला क्षेत्र व गुजरात के वडोदरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली की तरफ से कार (एमएच-03/ईएल-1388) मुंबई की तरफ जा रही थी । तभी रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड के ग्राम भेतिया के पास माही नदी की पुलिया के समीप कार अचानक बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतरकर 25 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया दल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और कर्मचारियों ने कार में सवार लोगों के शव निकलवा कर मेडिकल कॉलेज भिजवाए। मृतकों की वास्तविक पहचान नहीं हो पाई है। रतलाम से पहुंचे उनके कुछ परिचित और रिश्तेदारों के अनुसार मृतकों में अब्दुल खालिद पिता गुलाम रसूल चौधरी और गुलाम पिता मोइनुद्दीन निवासी वडोदरा तथा 15 वर्षीय दानिश पिता इसाक चौधरी, गुलाम रसूल पिता इशाक चौधरी तथा 35 दुर्गेश प्रसाद निवासी कुर्ला मुंबई हो सकते है। जो मृतक बताये जा रहे हैं, उनके परिजनों को सूचना दी गई है वे दोपहर तक रतलाम आएंगे, उसके बाद ही मृतकों की वास्तविक पहचान हो पाएंगी। 

पुलिस के अनुसार घटना कितने बजे हुई यह पता नहीं चल पाया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना का समय और कारण पता किया जाएगा। फिलहाल मृतकों की वास्तविक शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनाव 2025: अबकी बार NDA डबल सेंचुरी पार... बिहार में RJD हाफ, VIP साफ, कांग्रेस को तो 'पंजा' भी नहीं मिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है और अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है. अब देखना ये है कि बिहार के ‘सियासी क़िले’ […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज