किसान विभिन्न व्यवसायों को अपनाकर अपनी आय में कर सकते हैं वृद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हरिद्वार 28 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, मौन पालन आदि व्यवसाय कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान जनपद हरिद्वार के विधान सभा झबरेड़ा के अन्तर्गत विकास खंड नारसन की ग्राम पंचायत लाठरदेवाहूण में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए यह बात कही। उन्होंने किसानों की ओर से विभिन्न योजना का लाभ लेने की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान इतनी मेननत करके खेती कर रहे हैं और साथ ही परिवर्तन लाकर आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए उन योजनाओं का कैसे लाभ मिले, इसे ध्यान में रखते हुए, गन्ना व गेहूं के साथ ही मछली पालन की ओर अग्रसर हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में किसानों में मार्केट की समझ और सरकारी योजनाओं का अध्ययन करने की परख बढ़ी है।

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आप खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, मौन पालन आदि व्यवसाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन व्यवसायों व अन्य से उतनी ही जमीन में अपनी आय काफी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाई शहद का ज्यादा से ज्यादा कारोबार बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कई ऐसे व्यवसाय हो सकते हैं, जिनसे हम अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। मोदी ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने के क्रम में त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु तथा राजस्थान राज्यों के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया। उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से मोदी से सीधे संवाद स्थापित करने का परम सौभाग्य नारसन ब्लाक के गांव गदरजुड्डा के मत्स्य किसान 49 वर्षीय भूदेव सिंह को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने सीधे संवाद के दौरान सिंह से पूछा कि आप किस प्रकार की खेती करते हैं। इस पर सिंह ने बताया कि मैं मत्स्य पालन के साथ ही गेहूं तथा गन्ना की खेती भी करता हूं। मोदी ने पूछा कि आप भारत सरकार की किस योजना से लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस पर सिंह ने बताया कि मैं पीएम मत्स्य सम्पदा योजना का लाभार्थी हूं। इस पर फिर उन्होंने पूछा कि आप मछली पालन करते हैं, इसके बारे में कुछ जानकारी दीजिए-कैसे योजना के बारे में जानकारी मिली तथा इसमें क्या कर रहे हैं। इस पर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इस योजना के बारे में सुना तो मैं तुरन्त हरिद्वार के मत्स्य विभाग पहुंचा। उन्होंने बताया कि मैंने इस योजना के बारे में पूरी जानकारी अधिकारियों से ली, तब मैंने मत्स्य विभाग में पीएम मत्स्य सम्पदा योजना का अपना आवेदन प्रस्तुत किया तथा आवेदन करने पर मुझे इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि आज मैं डेढ़ साल से इस कार्य में सन्नद्ध हूं। इस पर मोदी ने पूछा कि आपको कितनी धनराशि मिली इस पर सिंह ने बताया कि एक लाख 76 हजार। मोदी ने सिंह से पूछा कि इससे आपकी आमद कितनी बढ़ी है। इस पर भूदेव ने बताया कि पहले से दोगुना लाभ मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि छह बीघा में मेरा मत्स्य पालन का तालाब है तथा जब से मैं मछली पालन के व्यवसाय में लगा हूं, मुझे काफी लाभ मिला है। उन्होंने पहले तथा वर्तमान की तुलना करते हुए बताया कि पहले छह बीघा में, मैं गन्ना व गेहूं की खेती करता था तो मुझे केवल 60 हजार रुपए प्राप्त होते थे। उन्होंने कहा कि मत्स्य व्यवसाय से जुड़ने पर मेरी आमदनी में काफी वृद्धि हुई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस मौके पर विकास का जिक्र करते हुए कहा कि हरिद्वार में 16 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं, दस लाख ग्यारह हजार लोगों के जन धन के खाते खोले जा चुके हैं, जिसमें 400 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जमा हुए हैं, एक लाख 12 हजार को उज्ज्वला गैस का फायदा हुआ है, दो लाख पचपन हजार लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लाखों लोग ले रहे हैं, किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 323 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में परिवर्तित हुआ है, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है तथा लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक हमारी सरकार द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं में खर्च किए गए हैं। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके अन्तर्गत 18 योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके अन्तर्गत कोई भी हाथ खाली नहीं रहेगा तथा हर हाथ को काम मिलेगा।

इस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी आदि ने विभिन्न योजनाओं-उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री किट योजना आदि के लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा गैस कनेक्शन आदि भेंट किए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत लाठरदेवाहूण को सम्मानित भी किया गया। डॉ. निशंक ने इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय लाठरदेवाहूण के बच्चों को खेलों के क्षेत्र में तीसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया तथा विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा जो प्रदर्शनी लगाई गई थी, उसका दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Next Post

तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 187/6, कुल बढ़त 241 रन की हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 187 रन बना लिए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप