छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना वायरस के 135 नए मामले, एक युवक की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 05 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 135 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और एक मरीज की मौत हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 1002735 हो गई है। राज्य में बुधवार को 50 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 59 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूरा किया।  

रायपुर जिले से नौ, दुर्ग से छह, बालोद से चार, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से चार, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से 14, सरगुजा से एक, कोरिया से चार, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से दो, जशपुर से 10, बस्तर से सात, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से छह, सुकमा से तीन, कांकेर से 20, नारायणपुर से दो और बीजापुर से तीन मामले सामने आए।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1002735 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 9,87,298 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 1906 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,531 मरीजों की मौत हुई है। रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,751 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में 3138 मरीजों की मौत हुई है।

रायपुर के सभी सेंटर में कोरोना टीकाकरण जारी, वैक्सीन लगवाने के लिए भटक रहे लोगों को राहत…

राजधानी रायपुर के सभी सेंटर में आज टीकाकरण जारी है. जिले को आज 65040 डोज मिले हैं. 50 हजार डोज कोविशील्ड और 15040 डोज को-वैक्सीन के प्राप्त हुए हैं. अब पहले एवं दूसरे डोज के लिए भटक रहे लोगों को को राहत मिलेगी. लेकिन इस बार भी पहले आओ पहले लगवाओ फार्मूला अपनाया गया है। टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर राजीव पांडे ने बताया कल 5 अगस्त से रायपुर जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन लगाया जाएगा। ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाया है. हेल्थ विभाग रायपुर ने उन सभी व्यक्तियों से अपील की है कि कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएं, जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज बचा है वे सभी वैक्सीन जरूर लगवा लें। ग़ौरतलब है कि टीका के कमी के कारण तीन और चार अगस्त को लोग टीका केंद्र से निराश होकर लौट रहे थे, क्योंकि टीके की कमी के कारण वैक्सीन सेंटर बंद कर दिये गए थे. कुछ में दोपहर बाद टीका ख़त्म हो गया था।

Leave a Reply

Next Post

चीन की सख्ती: दिग्गज निजी कंपनियों में हड़कंप, कार्रवाई से बाजार मूल्य में 12 खबर डॉलर की गिरावट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 अगस्त 2021। निजी कंपनियों पर चीन की कार्रवाई से कई दिग्गज चीनी कंपनियों के बाजार मूल्य में 12 खबर डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में भविष्य में नवाचार को लेकर आशंकाएं पैदा हो गई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप