राहुल गांधी बोले- जो खुद को हिंदू कहते हैं, वही हिंसा-हिंसा करते हैं, लोकसभा में मचा हंगामा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जु़लाई 2024। दो दिन के अवकाश के बाद आज फिर से लोकसभा और राज्यसभा का सत्र शुरू हुआ। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर संगठित हमले हो रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में 21-21 घंटे की चर्चा होगी, इसके लिए भाजपा को आठ घंटे तक की समय सीमा दी गई है।

उन्होंने आगे कहा, सरकार के आदेश पर मुझे निशाना बनाया गया। मेरे खिलाफ झूठे केस दर्ज किए गए। मुझसे ईडी ने पूछताछ की। इससे अधिकारी तक हैरान थे। इतना ही नहीं इंडिया के नेताओं को जेल में रखा गया।’

आइडिया ऑफ इंडिया को बचा रहे
राहुल ने आगे कहा पूरा विपक्ष आइडिया ऑफ इंडिया को बचा रहा है। हमने देश के संविधान की रक्षा की है। इस बीच राहुल गांधी ने भगवान शिव का एक फोटो दिखाया, जिस पर सदन में हंगामा होने लगा। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने फोटो दिखाने से मना कर दिया। नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा कि शिव के बाएं हाथ में त्रिशूल का मतलब अहिंसा है। हम बिना हिंसा सच की रक्षा करते हैं। 

उन्होंने कहा कि गुरु नानक कहते हैं कि डरो मत डराओ मत। वह कई देशों की यात्रा पर गए। उन्होंने कभी हिंसा नहीं की। वैसे ही आप ईसा मसीह को देखिए उन्होंने भी यही कहा कि डरो मत डराओ मत। अंत में महावीर ने भी यही कहा है। सारे धर्म कहते हैं कि डरो मत डराओ मत। 

हिंदू पर दिया बयान
राहुल ने आगे कहा, खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा-हिंसा कहते हैं। इस पर सदन में हंगामा होने लगा। तो गांधी ने आगे कहा कि यह इसलिए शोर कर रहे है क्योंकि तीर सही जगह पर लगा है। इस पर स्पीकर बिरला ने कहा कि आप ऐसी बातें नहीं कर सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये विषय बहुत गंभीर है। पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना सही नहीं है।

राहुल ने कहा कि हमने भाजपा को बोला है। भाजपा पूरा हिंदू समुदाय नहीं है। यहां सब हिंदू हैं। हंगामे के बीच उन्होंने आगे कहा, हिंदू हिंसा और नफरत नहीं फैला सकता। भाजपा 24 घंटे नफरत हिंसा, नफरत हिंसा फैलाता रहता है। इन्होंने कहां-कहां तक हिंसा फैला दी है। इस पर अमित शाह ने कहा कि क्या इन पर कुछ नियम लागू नहीं होते हैं। राहुल ने एक बार फिर माइक पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह माइक किसके हाथों में है। स्पीकर ने कहा कि आप बार-बार यह सवाल उठाते हैं।  

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘मैंने अयोध्या शब्द बोला और माइक बंद हो गया।’ उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या के लोगों ने भाजपा को जवाब दिया है। आजतक वहां के पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है। वहां की जनता के दिल में मोदी का भय है। उनकी जमीन ले ली और घर तोड़ दिए और यहां तक कि उन्हें मंदिर के बाहर तक नहीं जाने दिया। 

Leave a Reply

Next Post

अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, रक्षा मंत्री-गृहमंत्री ने भी किया पलटवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। लोकसभा में अग्निवीर योजना पर हंगामा मच गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा के उन्होंने हाल ही में अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से बात […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप