हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को किया बर्बाद, वन विभाग ने जंगल में खदेड़ा, दहशत में ग्रामीण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 17 नवंबर 2025। कोरबा वन मंडल कोरबा में घूम रहे 51 हाथी अब 4 झुंड बंट गए हैं। हाथियों ने बांधापाली के किसान की झोपड़ी को उजाड़ दिया। शाम होते ही हाथी चिंघाड़ने लगते हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों ने 20 एकड़ से अधिक धान की फसल को चौपट कर दिया। करतला रेंज के बेहरचुंआ में घूम रहे 9 हाथी और केराकछार मैं घूम रहे 19 हाथी एक हो गए हैं। ग्राम बांधपाली के किसान भीखाराम राठिया के खेत में बनी झोपड़ी को हाथियों में तोड़ दिया। इसके बाद धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान ने बताया कि हाथी 2 किलोमीटर दूर जंगल में हैं। भोजन की तलाश में निकलने के पहले चिघाड़ते हैं। इसकी वजह से शाम 4 बजने के बाद सभी किसान खेत से घर वापस आ जाते हैं। हाथियों से डर बना हुआ है। इसी तरह कोटमेर में घूम रहे 10 हाथियों ने तुरींकटरा, सुईआरा में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। कोरबा रेंज के दरगा में घूम रहे 10 हाथी चचिया के दो हाथियों के साथ मिल गए हैं। इसी तरह कुदमुरा रेंज में गीतकुंवारी के लाबेद में दंतैल हाथी अकेला घूम रहा है। 

वन विभाग हाथियों की निगरानी कर रहा है, लेकिन झुंड से अलग होने की वजह से वन अमला भी परेशान है। किसान अब अधपकी फसल को भी काटने में लगे हैं। किसान भीखा राम ने बताया कि इस हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिसके चलते लोगों को डर तो बना ही हुआ है फसलों को भी बर्बाद कर रहे है।वही उसके एक झोपड़ी को भी तोड़ दिया। वन विभाग को टीम को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुची और रेस्कयू कर नुकसान कर रहे हैं हाथियों के झुंड को जंगल क्यों खदेड़ा वही अलग-अलग हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है जिस पर नजर वन विभाग की टीम रखी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

'चयन में स्पष्टता की कमी', भारत की करारी हार के बाद इस दिग्गज ने कोच गंभीर-अजीत अगरकर पर उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 17 नवंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को तीसरे दिन ही करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मुकाबला भारत ने पहले दो दिनों में अपने पक्ष में जरूर मोड़ा था, लेकिन तीसरे दिन टीम पूरी तरह बिखर गई। 124 […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी